{"_id":"6ad12f120e7bee975101248d","slug":"cms-gomti-nagar-emerges-as-champion-lucknow-news-c-13-lko1096-1967956-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएमएस गोमतीनगर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएमएस गोमतीनगर बना चैंपियन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. जगदीश गांधी मेमोरियल इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-14 वर्ग का खिताब सीएमएस गोमतीनगर प्रथम कैंपस ने जीत लिया। बृहस्पतिवार को हुए फाइनल में मेजबान टीम ने जीडी गोयनका स्कूल को 4-0 से हराया। उधर, अंडर-19 वर्ग में ला-मार्टिनियर कॉलेज और यूनिटी इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले सीएमएस शालीमार कैंपस के मैदान पर हुए। पहले मैच में ला-मार्टिनियर कॉलेज ने सीएमएस अलीगंज प्रथम कैंपस को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में यूनिटी इंटर कॉलेज ने सीएमएस कानपुर रोड कैंपस को 1-0 से शिकस्त दी।
सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए सीएमएस कानपुर रोड कैंपस और सीएमएस अलीगंज प्रथम कैंपस की टीमें आमने-सामने होंगी।