{"_id":"5b27a9184f1c1b6d4d8b71d8","slug":"cmo-visited-the-village-nagram-for-mysterious-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमयी बीमारी की जमीनी हकीकत जानने नगराम पहुंचे सीएमओ, बोले-हालात काबू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमयी बीमारी की जमीनी हकीकत जानने नगराम पहुंचे सीएमओ, बोले-हालात काबू में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
जांच के लिए मरीज के खून का सैंपल लेते डॉक्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराम के मुर्तजापुर गांव में बनाए गए अस्थाई दो बेड के अस्पताल में शनिवार-रविवार को मिलाकर करीब सौ मरीज पहुंचे। जिनमें कई सामान्य बीमारी से ग्रसित थे। जबकि कई पेट दर्द की शिकायत, सिर दर्द, मचली व बुखार से पीड़ित थे। सीएमओ का कहना है इलाके में अब बीमारी काबू में है। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
शिविर में शनिवार रात करीब 28 मरीज पहुंचे थे। रविवार को मिलाकर यह आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया। जिसमें अंजली 28, प्रेम प्रकाश 48, सुंदारा 6, प्रियांशी 8, शिल्पा 22, निशा 30, इंद्राना 70, दिव्यांशी 6 माह, प्रीति 17, रूचि 16, स्नेहा 13, सीमा 20, श्यामा 70 समेत अन्य मरीजों ने बने अस्पताल में पहुंचकर दवा ली।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इलाके में हालात अब सामान्य है। अभी तक किसी अन्य मरीज की मौत की बात सामने नहीं आई है। वहीं शनिवार को सीएमओ ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने मृतकों के घर जाकर बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन