फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMO Sidharthnagar suspended for carelessness.

UP: विभागीय कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ सिद्धार्थनगर निलंबित, ड्यूटी से गायब रहे अयोध्या के डॉक्टर भी बर्खास

Fri, 19 Jan 2024 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jan 2024 04:51 PM IST
सार

विभागीय व चिकित्सकीय कार्यों में लापरवाही के चलते सिद्धार्थनगर के सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अयोध्या के चिकित्सक को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
CMO Sidharthnagar suspended for carelessness.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने एवं चिकित्सा सेवाओं में लगातार लापरवाही के चलते सिद्धार्थनगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अयोध्या के स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत सहायक आचार्य  डॉ. मेराज अहमद को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सिद्धार्थनगर के सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डॉ. बाजपेयी द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित जनपद में संचालत राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति भी गंभीर लापरवाही बरतने एवं पद के दायित्वों का ठीक से निर्वाहन न करने संबंधित जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशक, प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भव्य राम मंदिर परिसर में नजर आए मुख्यमंत्री योगी, सपना सच होने की दिखी खुशी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में लें सोलर क्रूज का मजा, सीएम योगी ने उद्घाटन कर किया जल विहार, देखें तस्वीरें


वहीं, रोगियों एवं सहकर्मियों से साथ खराब व्यवहार, चिकित्सकीय कार्यों में लापरवाही बरतने एवं बगैर जानकारी लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के चलते सहायक आचार्य (सर्जरी) डॉ. अहमद को तत्काल प्रभार से बर्खास्त कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि चिकित्सकीय कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed