फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMO office clerk arrested while taking bribe in Gonda.

Gonda News: एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ ऑफिस के बाबू को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Tue, 27 Feb 2024 04:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Feb 2024 04:32 PM IST
सार

सीएमओ कार्यालय पर तैनात बाबू ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
CMO office clerk arrested while taking bribe in Gonda.
गिरफ्तार हुए वरिष्ठ सहायक धर्मेश कुमार राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी-करप्शन ऑर्गनाइजेशन) की ट्रैप टीम ने सीएमओ कार्यालय पर तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए वरिष्ठ सहायक ने वन विभाग के कर्मचारी से पांच हजार रुपये की मांग की थी। पैसे हाथ में लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में हंड़कंप मचा हुआ है।  

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विशुनपुर बैरिया निवासी वन विभाग के कर्मी रघुराज सोनकर ने सीएमओ कार्यालय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल देख रहे वरिष्ठ सहायक धर्मेश कुमार राय ने प्रतिपूर्ति पास कराने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत रघुराज ने एसीओ से की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमर उजाला संवाद: जया किशोरी ने कहा- हम मृत्यु पर बात नहीं करना चाहते, जबकि इसकी चर्चा आपको मजबूत बनाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संवादः मनु भाकर ने कहा- जीवन हमेशा एक तरह का नहीं होता, मैं मंदिरों में रात में चादर बिछाकर भी सोई हूं


शिकायतकर्ता के साथ मिलकर टीम की ओर से जाल बिछाया गया। दोपहर 11.45 मिनट पर रघुराज पैसे लेकर सीएमओ कार्यालय के लिपिक कक्ष में गया लेकिन धर्मेश राय ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने को बोला। वह कक्ष से वापस आकर इंतजार करने लगा, इस दौरान उसके लिपिक की पूरी रेकी की। करीब 30 मिनट बाद फिर बाबू के पास जाकर मेज के सामने बैठा। मेज के नीचे से पैसे पकड़ाते ही 12.15 मिनट पर एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना गोंडा के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed