{"_id":"67e1a97c18fdd53e2f0f0276","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-the-three-day-vikas-utsav-from-gorakhpur-today-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ, भाजपा जनता को बताएगी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ, भाजपा जनता को बताएगी सरकार की उपलब्धियां
Tue, 25 Mar 2025 12:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:20 AM IST
सार
मंत्री और पदाधिकारी 25 से 27 मार्च तक हर जिले में जाकर जनता के साथ उत्सव मनाएंगे। इस दौरान विकास उत्सव के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित रह गए लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ भी दिलाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश भर में तीन दिवसीय विकास उत्सव मनाएगा। उत्सव का आगाज मुख्यमंत्री गोरखपुर से करेंगे। वहीं, सभी मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री (संगठन) समेत पदाधिकारी जिलेवार आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सरकार द्वारा युवा, अन्नदाता किसान, मातृशक्ति के स्वावलंबन, हस्तशिल्पियों, बेरोजगारों और अवस्थापना विकास के लिए किए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्री और पदाधिकारी 25 से 27 मार्च तक हर जिले में जाकर जनता के साथ उत्सव मनाएंगे। इस दौरान विकास उत्सव के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित रह गए लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ भी दिलाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, सीएम मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित 20 से अधिक विभागों की विकास एवं जनकल्याण केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्य्रकम में सीएम 50 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल वितरित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के 25 लाभार्थियों को प्रमाण देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: इंडियन बैंक में दो करोड़ का घोटाला...खाते में जमा नहीं हुई रकम, 50 से अधिक ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन