{"_id":"58d0cdb54f1c1b2f4f1a16e7","slug":"cm-yogi-will-be-surrounded-by-400-policemen-know-why-so-much-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"400 पुलिसवालों से घिरे रहेंगे योगी, जानिए इतनी सुरक्षा क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 पुलिसवालों से घिरे रहेंगे योगी, जानिए इतनी सुरक्षा क्यों?
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में अखिलेश यादव से भी ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके पीछे आईजी एसटीएफ के अपने तर्क हैं।
आईजी एसटीएफ रामकुमार ने मीडिया को बताया कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक ना हो और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध है। उनकी सुरक्षा में अभी साढ़े तीन सौ पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। इसके अलावा आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में एनएसजी के आठ-आठ कमांडो सुरक्षा में लगे रहते हैं।

Trending Videos
अखिलेश से ज्यादा सुरक्षा में रहेंगे योगी
अखिलेश यादव
समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 50 पुलिस कर्मियों का इजाफा किया गया है। अब योगी की सुरक्षा में 400 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। यह सुरक्षा गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक में उपलब्ध रहेगी।
इतनी सुरक्षा क्यों?
मुख्यमंत्री कट्टर हिंदू छवि के हैं इस लिए उन्हें आतंकी संगठनों से भी खतरा हो सकता है।
माना जा रहा है कि इसे देखते हुए ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि किसी भी तरह की लापरवाही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के गोरखपुर के दौरे के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जाएगा।