फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi warn ministers about there areas

मंत्रियों को सीएम योगी की दो टूक, फाइलों की नहीं फील्ड की चिंता करें

Wed, 21 Nov 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
cm yogi warn ministers about there areas
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्रियों को गुड गवर्नेंस, मर्यादा और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। काम न होने और कैबिनेट मंत्रियों से काम न मिलने का रोना रोने वाले राज्यमंत्रियों को उन्होंने नसीहत दी कि फाइलों की नहीं फील्ड की चिंता करें। मंत्रियों का काम सिर्फ फाइलों पर दस्तखत करना ही नहीं है।

विज्ञापन


मंत्रियों की और भी कई कामों की जिम्मेदारी है। वे मंगलवार को  लोक भवन में प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य मंत्रियों को अपने विधानसभा क्षेत्रों और प्रभार वाले जिलों में जाकर सरकार की योजनाओं की समीक्षा व क्रियान्वयन कराने, कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं को सुलझाने की हिदायत दी। संगठन से तालमेल कर सरकारी योजनाओं से जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने का भी जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस विभाग में गड़बड़ी है दोषियों पर कार्रवाई करें और संबंधित विभाग के मंत्री को बताएं। जिलों के दौरों में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मिलें। बूथों  पर भी जाए और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर उसका समाधान करें। 

ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए न लिखें पत्र

सीएम ने मंत्रियों को सचेत किया कि किसी से टेलीफोन पर बात करते समय शिष्ट भाषा का प्रयोग करें। ज्यादातर लोग सरकारी अधिकारियों व राजनेताओं से बात करते समय फोन रिकॉर्ड करते हैं। नसीहत दी कि ट्रांसफर पोस्टिंग में न उलझें। ध्यान रखें कि जिसकी सिफारिश कर रहे हैं, उसकी छवि और पृष्ठभूमि अच्छी हो। 

सुविधाएं आराम करने के लिए नहीं
योगी ने कहा कि किसी को राज्यमंत्री बनाकर सुविधाएं इसलिए नहीं दी गई है कि वे आराम करें। काम करने के लिए मंत्री बनाया गया है। चुनाव सामने है। सुविधाओं और साधनों का  इस्तेमाल कर संगठन को मजबूत बनाएं। यह दौरे गिले-शिकवों का नहीं है। सभी मंत्री संगठन का चेहरा हैं। इसलिए सभी संगठन के कामों को पूरी तन्मयता से करें।

पांडेय व बंसल से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल से भी करीब घंटे भर गुफ्तगू की। माना जा रहा है कि इस चर्चा में पार्टी के अभियानों पर मंथन और कुछ तात्कालिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई। चर्चा के दौरान थोड़ी देर के लिए कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed