फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi strict on the death of three tigers in Dudhwa in 12 days, orders for investigation

CM Yogi In Action : दुधवा में 10 दिन में तीन बाघों की मौत पर सीएम योगी सख्त, जांच के आदेश, वन मंत्री मौके पर

Sat, 10 Jun 2023 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 01:31 AM IST
सार

ये मौतें पिछले 10 दिनों में हुई हैं। सीएम ने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव, वन मनोज कुमार सिंह को तत्काल दुधवा नेशनल पार्क जाकर जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi strict on the death of three tigers in Dudhwa in 12 days, orders for investigation
दुधवा पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधवा में एक के बाद एक तीन बाघों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। ये मौतें पिछले 10 दिनों में हुई हैं। सीएम ने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव, वन मनोज कुमार सिंह को तत्काल दुधवा नेशनल पार्क जाकर जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री समेत सभी अधिकारी शुक्रवार की शाम को ही दुधवा रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


दुधवा में पहले एक बाघ मरा। स्थानीय अधिकारियों का पक्ष है कि यह बाघ आपसी संघर्ष में घायल होने के कारण जिंदगी की जंग हारा। बाघ के सभी अंग बरामद हुए हैं, इसलिए यह अवैध शिकार का मामला नहीं बनता है। दूसरी मरी बाघिन की मौत का कारण डिहाइड्रेशन को बताया, जबकि तीसरे मरे बाघ के बारे में बताया कि उसकी उम्र 8 साल से ज्यादा की थी। वह भी आपसी संघर्ष में मरा।
विज्ञापन


लेकिन, वन्यजीवों से विशेष लगाव रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच समिति गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैां। वन मंत्री और अपर मुख्य सचिव के अलावा वन विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे और प्रोजेक्ट टाइगर के प्रभारी सुनील चौधरी भी शुक्रवार शाम को ही मौके पर रवाना हो गए। वन मंत्री की अध्यक्षता में यह टीम मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर में दो अपर आयुक्तों का तबादला
राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त स्तर के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है। वाराणसी जोन द्वितीय में अपर आयुक्त ग्रेड-1 के पद पर तैनात कृष्ण प्रताप किया गया था। सात जून को जारी इस आदेश को निरस्त कर उन्हें राज्य कर लखनऊ में अपर आयुक्त ग्रेड-1 जोन प्रथम में तैनाती दी गई है। नव पदोन्नत मकानू यादव को जौनपुर में ग्रेड टू अपील के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed