{"_id":"5bd4b350bdec2269c41f48b7","slug":"cm-yogi-says-supreme-court-order-for-ram-mandir-as-sabarimala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला की तर्ज पर राम मंदिर पर भी फैसला सुनाए सुप्रीम कोर्ट: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबरीमाला की तर्ज पर राम मंदिर पर भी फैसला सुनाए सुप्रीम कोर्ट: योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि जह वह सबरीमाला पर आदेश दे सकता है तो राम मंदिर पर भी फैसला सुनाए। राम मंदिर निर्माण कोई राजनीतिक नहीं, धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में राम मंदिर को लेकर अहम बयान दिया। कहा, किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। अगर सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर पर अपना फैसला दे सकता है तो हम अपील करते हैं कि राम मंदिर पर भी वह निर्णय ले।
विज्ञापन
राम जन्मभूमि राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सबसे लंबा हाई-वे होगा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि यूपी में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है। बिजली आपूर्ति में सुधार किया है। पहले केवल पांच जिलों को बिजली मिलती थी अब 75 जिलों में एक समान बिजली मिल रही है।