{"_id":"5b22249b4f1c1baf6e8b80a5","slug":"cm-yogi-says-maharana-pratap-was-great-not-akbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने कहा- महान अकबर नहीं महाराणा प्रताप थे, जिन्होंने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- महान अकबर नहीं महाराणा प्रताप थे, जिन्होंने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महान अकबर नहीं महाराणा प्रताप थे क्योंकि उन्होंने अपने स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सीएम योगी गोमती नगर स्थित आईएमआरटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि अतीत से भटका समाज कभी अपने उज्ज्वल भविष्य का आधार नहीं रख सकता। हमारा अतीत ही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और महाराणा प्रताप के जीवन और शौर्य से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राणा प्रताप ने अकबर के दूतों को दो टूक कहा था कि विदेशी और विधर्मी को हम अपना बादशाह नहीं स्वीकार कर सकते। उन्होंने कहा कि वनवासी समाज आज भी अपने को राणाप्रताप का वंशज मानते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएम योगी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने पत्रिका “युवा शौर्य विशेषांक” का विमोचन भी किया।