फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi says disclose the case of cashier murder within 24 hour

कैशियर की हत्या व लूटकांड पर सीएम सख्त, 24 घंटे में खुलासा करने का अल्टीमेटम

Wed, 31 Oct 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
cm yogi says disclose the case of cashier murder within 24 hour
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो

विभूतिखंड में गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह की हत्या व लूटकांड से खफा सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह एसएसपी कलानिधि नैथानी से जवाब तलब किया और फटकार लगाया। मुख्यमंत्री ने इस सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे में खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया। वहीं श्याम सिंह के परिवार को पांच लाख रुपये की मदद देने का एलान किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद एसएसपी ने हेड कांस्टेबल हेड कांस्टेबल विश्वनाथ सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं वारदात के दिन सुबह तक तैनात रहे इंस्पेक्टर मथुरा राय के खिलाफ जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन


विभूतिखंड में सोमवार सुबह कैशियर श्याम सिंह की हत्या कर 10 लाख रुपये की लूट के अलावा अमेठी में पेट्रोलपंप पर चार लाख रुपये और कन्नौज में करीब तीन लाख रुपये की लूट की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री ने तीनों कप्तानों से जवाब तलब किया। सूत्रों के मुताबिक तीनों अफसरों को सीएम ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बैंकों के आसपास की सुरक्षा भी बढ़ाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने जाने से पहले एक साथ 15 सिपाहियों को दे दी थी छुट्टी

विभूतिखंड में सोमवार की सुबह तक तैनात रहे इंस्पेक्टर मथुरा राय के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मथुरा राय ने जाने से पहले 15 सिपाहियों को छुट्टी दे दी थी जबकि 15 सिपाही चेहल्लुम की ड्यूटी में पहले से पुराने लखनऊ भेजे गए थे। यहां पर कुल 45 पुरुष सिपाहियों की तैनाती है। यानी थाने पर एक तिहाई सिपाही ही बचे थे जिसमें से ज्यादातर की ड्यूटी हाईकोर्ट के आसपास लगी थी। 

यूपी 100 भी नहीं थी सतर्क
एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी की ओर से बताया गया कि बीट चेकिंग चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल विश्वनाथ को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में 9 बार बैंकों की चेकिंग की गई थी। यह चेकिंग अक्सर 11.30 बजे के बाद होती थी। वहीं यूपी 100 के भी सक्रिय न रहने और सतर्क न रहने पर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी ने बैंकों की निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
डीजीपी मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी कैमरे सही काम कर रहे हैं या नहीं, इसे भी जांचा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed