फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm Yogi said: We could not play with the Hindu faith, perhaps that is why it did not find a place in the minds

योगी बोले: हम हिंदू आस्था से खिलवाड़ नहीं कर पाए, शायद इसलिए नहीं बनी मुसलमानों के मन में हमारे लिए जगह

Sat, 23 Mar 2024 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Mar 2024 09:36 PM IST
सार

CM Yogi:सीएम योगी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि हम मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए। शायद ऐसा इसलिए क्योंकि हम हिंदूओं की आस्था के खिलवाड़ नहीं कर रहे थे। 

विज्ञापन
cm Yogi said: We could not play with the Hindu faith, perhaps that is why it did not find a place in the minds
अयोध्या में सीएम योगी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक टीवी चैनल से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए। इसीलिए शायद मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए। हिन्दुस्तान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा। हिंदू भारत की मूल आत्मा है। उसका अपमान नहीं किया जा सकता। जिसको गलतफहमी होगी कि हम इस भावना का अपमान करके राजनीति करेंगे, तो हम ऐसी राजनीति को ठोकर मारते हैं। हम देश की सुरक्षा और हिंदू आस्था के सम्मान पर कोई समझौता नहीं कर सकते। ईश्वर की कृपा और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है। ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती। हम लोक आस्था का सम्मान करते हैं। हम कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वे दंगा करते थे, हम प्रदेश को कानून के राज के साथ दंगामुक्त राज्य के रूप में स्थापित करते हैं। प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह जितनी बार अयोध्या, मथुरा और काशी गए हैं, उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया। यही कारण है कि 2017 से पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सीएम ने बताया कि वो अपना चुनावी अभियान मथुरा से शुरू करेंगे।
विज्ञापन


नई आबादी मत बढ़ाइए 
मदरसों पर कार्रवाई के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक कमरे में चल रहे मदरसे में घर के ही सभी सदस्य शिक्षक हैं और सरकार से अनुदान पा रहे हैं। पिछली सरकारों की कोई मजबूरी रही होगी, जो कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यूपी में 25 करोड़ आबादी पहले से है। इसलिए नई आबादी मत बढ़ाइये। जो लोग हैं उन्हें कुशल मानव शक्ति में बदलिए
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र किसी को डकैती की छूट नहीं देता, कानून से बड़ा कोई नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता। कहा कि देश में लोकतंत्र है, इसलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके। मगर, लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता। मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता। हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी, ‘फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करूंगा तो मुझ पर भी देश का कानून लागू होगा। कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो ये गलत है। ईडी एक स्वतंत्र नियामक संस्था है और केजरीवाल का मामला कोर्ट में है। इसे अब कोर्ट ही तय करेगी।’


सीएए भारत के वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा 
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के मामले में सीएम ने कहा कि उनके कर्मों के कारण उन्हें न्यायालय से सजा मिली है। भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है। सीएम योगी ने सीएए के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिन्दू आबादी कई गुना घटी है। सीएए भारत के वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed