{"_id":"6738dd16b044df754a0fcd2b","slug":"cm-yogi-said-the-deadly-mafia-associated-with-sp-kills-innocent-hindus-their-way-of-working-is-like-muslim-l-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी बोले : निर्दोष हिंदुओं की हत्या करते हैं सपा के दुर्दांत माफिया, काम करने का तरीका मुस्लिम लीग जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी बोले : निर्दोष हिंदुओं की हत्या करते हैं सपा के दुर्दांत माफिया, काम करने का तरीका मुस्लिम लीग जैसा
Sun, 17 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:03 AM IST
सार
सीएम योगी ने सपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सपा की काम करने की शैली वही है जैसा काम मुस्लिम लीग किया करती थी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फूलपुर, सीसामऊ, खैर और गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाएंगे और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से हम भी खिलवाड़ करेंगे। लेकिन, सपा को इससे पीड़ा होती है, क्योंकि दुर्दांत अपराधी और नकल माफिया आज भी सपा के गले का हार हैं।
विज्ञापन
फूलपुर विधानसभा के सहसों कसेरूआ कला गांव में आयोजित जनसभा योगी ने कहा कि सपा को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इनका एक ही सिद्धांत है कि सबका साथ और सैफई परिवार का विकास। सपा जनता का शोषण और दंगा करने, लूटखसोट और भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट है, इसलिए चुनाव में इनकी जमानत जब्त कराना जरूरी है। सीएम ने कहा कि आज जया पाल और पूजा पाल दोनों मंच पर मौजूद हैं। इनके साथ क्या हुआ है बताने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि जया पाल, उमेश पाल की पत्नी हैं जबकि बागी सपा विधायक पूजा पाल पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम लीग का कार्य कर रही सपा
वहीं अलीगढ़ के जट्टारी कस्बे में आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि अलीगढ़ वह भूमि है जहां 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई और देश के विभाजन की रूपरेखा बनी थी। यह कार्य कराची, इस्लामाबाद, ढाका में नहीं हुआ था। यह खतरनाक मंसूबे अभी समाप्त नहीं हुए हैं। अब सपा समाज को बांटने में जुटी है। जो काम मुस्लिम लीग ने किया वही अब सपा कर रही है। इसीलिए उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देना है।
विज्ञापन