फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: The anarchy of the state has now turned into faith, this time the Kumbh of Prayagraj will be eve

सीएम योगी बोले: प्रदेश की अराजकता अब आस्था में बदल गई, इस बार और भी भव्य होगा प्रयागराज का कुंभ

Mon, 04 Mar 2024 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Mar 2024 07:47 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी का माहौल अब पूरी तरह से बदल गया है। एक सकारात्मक भावना लोगों में विकसित हुई है। अब प्रदेश में अराजकता का माहौल नहीं रहा है। 

विज्ञापन
CM Yogi said: The anarchy of the state has now turned into faith, this time the Kumbh of Prayagraj will be eve
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में हुए विकास कार्यों की वजह से हर व्यक्ति खुश है। अब दुनियाभर के लोग उत्तर प्रदेश को देखना चाहते हैं। यूपी उत्सव की भूमि है। जिस यूपी में पहले अराजकता थी। अब डबल इंजन सरकार ने आस्था और आजीविका में बदल दिया है। यह देश के विकास में ब्रेकर नहीं बल्कि संस्कृति व समृद्धि का प्रतीक है। पहले यह बीमारू था, अब राजस्व बचत वाला राज्य बन गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अन्य राज्य यूपी से सीखें तो यह अनायास नहीं है।

विज्ञापन


योगी सोमवार को लोकभवन में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 2758 करोड़ की 762 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम कहीं भी जाते हैं तो लोग प्राचीन मंदिरों एवं अन्य धार्मिक पौराणिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की तारीफ करते हैं। इन कार्यों की वजह से अब नया उत्तर प्रदेश दिखता है। पर्यटन के जरिए किसी स्थल का विकास नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था को गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है तो परिणाम अच्छे होते हैं। डबल इंजन सरकार का लाभ उत्तर प्रदेश को मिल रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम, नैमिष तीर्थ पुनर्जीवित हो गया है। विंध्यवासिनी कॉरीडोर नये रूप में है। बृजभूमि फिर से दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जिस यूपी में पहले कोई आना नहीं चाहता था, जबकि अब प्रदेश की आबादी से दोगुने पर्यटक आ रहे हैं। पहले कुछ लोगों के आने से दर्शन करने में समस्या होती थी, लेकिन अब लाखों लोगों के आने पर भी समस्या नहीं होती है। विंध्यवासिनी कारीडोर बनने के बाद एक दिन में 36 लाख लोग दर्शन किए।
विज्ञापन


एआई टेक्नोलॉजी की मदद से पर्यटकों की गिनती कराने के निर्देश
योगी ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिया कि एआई के जरिए पर्यटकों की गिनती करें ताकि सही संख्या पता चल सके। इसी तरह रेलवे, बस स्टेशन आदि स्थलों पर पर्यटन विभाग ऐसे लोगों को तैनात करे, जो संबंधित क्षेत्र के हर स्थल की जानकारी दे सके। इस दौरान उन्होंने ब्रज के शिल्पी : सफलता की कहानियां'' और ''हैंड क्राफ्टेड प्रॉस्पेरिटी'' नामक दो पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। मौके पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक जय देवी, अमरेश कुमार, योगेश शुक्ला, नीरज बोरा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 से भव्य होगा प्रयागराज कुंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष प्रयागराज का कुंभ है। सरकार इसे 2019 से भी बेहतरीन और भव्य बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी तरह बुंदेलखंड की प्राचीन धरोहरों को संवारा जाएगा। यहां के किलों को पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग इस संबंध में जल्द से जल्द पॉलिसी लाकर आगे बढ़े।

कुकरैल में नाइट सफारी शुरू होगी।
लखनऊ के कुकरैल को संवारा जाएगा। इसे पुनर्जीवित करेंगे। यहां नाइट सफारी बनेगी, जो लखनऊ को नई पहचान देगी। इससे बच्चों के मनोरंजन के साथ साथ ज्ञान की प्राप्ति होगी।

यूपी में कानून का राज- ब्रजेश पाठक

CM Yogi said: The anarchy of the state has now turned into faith, this time the Kumbh of Prayagraj will be eve
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बदल चुका है। पहले अलग- अलग जिले में किंवदंतियां थीं। अलग- अलग लोगों का राज चलता था। अब यूपी में सिर्फ कानून का राज चलता है। हमारा प्रदेश हर राज्य की संस्कृति को आत्मसात कर रहा है। यही वजह है कि अब यहां छठ पूरा पर सर्वाधिक भीड़ होती है। प्रदेश के हर जिले में बराबर बिजली मिल रही है। पहले अस्पतालों में डॉक्टर गायब रहते थे। अब गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा मिल रही है। एमडी, एमबीबीएस की सीट दोगुनी हो गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जाति, धर्म के बजाय मेरिट के हिसाब से वोट दें ताकि प्रदेश व देश की तस्वीर बदल सके।

मेडिकल टूरिज्म में बढ़ रहा यूपी- जयवीर सिंह
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2023 में 48 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए हैं। इको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया गया है। आयुष के साथ वन विभाग की संपत्ति को समृद्ध कर रहे हैं। पंचकर्म सहित अन्य विधाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य पर्यटन में आगे बढ़ रहा है। यूपी विदेश से आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है।

इन मुख्य परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
अयोध्या में क्चीन हो मेमोरियल पार्क, बहराइच के गुल्लावीर में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के निकट मंच के सम्मुख सभागार एवं स्मारक, चित्रकूट में लक्ष्मण पहाड़ी का पर्यटन विकास, कासगंज स्थित शूकर (सोरों) क्षेत्र का पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, मीरजापुर में विंध्यवासिनी मंदिर पर परकोटा एवं परिक्रमा पथ, मीरजापुर में विंध्यवासिनी मंदिर की गलियों के फसाड का ट्रीटमेंट, मीरजापुर में विंध्यवासिनी मंदिर को जाने वाले मार्गों को जोड़ने वाले पहुंच मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण, लखीमपुर-खीरी के महेवा स्थित इंदिरा मनोरंजन पार्क का पर्यटन विकास एवं सौंदर्गीकरण, मथुरा के गोवर्धन स्थित रंजीत सिंह की छतरी पर फसाड लाइट, सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु स्थित भारतीय बौद्ध महाविहार का जीणोंद्धार।

इन परियोजनाओं का शिलान्यास
अयोध्या में 16 स्थानों पर फसाइ लाइटिंग एवं पर्यटन अवस्थापना सुविधाएं, अयोध्या में सरयू तट पर गुप्तार घाट एवं राज घाट के मध्य घाटों का पुनरुद्धार, अयोध्या में राम की पैड़ी से राज घाट तक एवं राज घाट से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालु पथ का जीर्णोद्धार, अयोध्या में सरयू नदी के लक्ष्मण घाट से नया घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास एवं सौंदर्गीकरण, अयोध्या में 4 ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का संरक्षण एवं सौंदर्गीकरण, अयोध्या में अंबेडकरनगर, लखनऊ, रायबरेली, सुलतानपुर, गोरखपुर एवं गोंडा मार्ग पर गेट कॉम्प्लेक्स, अयोध्या में राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा, एडवांस्ड लाइट एन्ड साउंड शो अयोध्या में सरयू रिवर फ्रंट का निर्माण एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक कनेक्टिविटी, अयोध्या में नवीन राही पर्यटक आवास गृह में विद्युतीकरण, वेंटिलेशन सिस्टम, प्लम्बिंग सिस्टम एवं अग्निशमन सुविधाएं, चित्रकूट में तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर का समग्र पर्यटन विकास, चित्रकूट के सीतापुर में फूड प्लाजा के सम्मुख पार्किंग एवं पर्यटन सुविधा केंद्र, फिरोजाबाद में ग्लास म्यूजियम, फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित आर्यकुल महाविद्यालय में सांस्कृतिक संकुल, कौशाम्बी में बौद्ध थीम पार्क, लखनऊ में पर्यटन भवन का जीणर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण, लखनऊ में महाराजा बिजली पासी किले पर लाइट एंड साउंड शो तथा पर्यटन विकास, विंध्यवासिनी धाम पर गंगा नदी के दीवान घाट से अखाड़ा घाट के मध्य पक्का स्रान घाट एवं पाथवे, शुक्रतीर्थ धाम में टीएफसी एवं पार्किंग तथा गंगा घाट का उच्चीकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed