फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said that health facilities will be expanded through joint efforts

UP: 'संयुक्त प्रयास से होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार...', सीएम बोले-तकनीक से स्क्रीनिंग सुविधा होगी सशक्त

Sun, 18 Jan 2026 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 11:35 AM IST
सार

स्वास्थ्य कॉन्क्लेव में सीएम योगी ने कहा कि संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।  तकनीक से स्क्रीनिंग सुविधा और सशक्त होगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
CM Yogi said that health facilities will be expanded through joint efforts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को स्वास्थ्य कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने क्लीनिकल ट्रायल और फार्मास्युटिकल से जुड़े एप का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सभी को संयुक्त प्रयास करके स्वास्थ्य सुविधाओं को गति देनी होगी। पहले लोगों के पास रुपये नहीं थे। स्वास्थ्य सुविधा मजबूत नहीं थी। बीमार बच्चा लेकर लोग आते थे और कुछ समय बाद घर चले जाते थे। अब सरकार आयुष्मान कार्ड से पांच लाख की सुविधा दे रही है। अलग-अलग श्रेणी में यह सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन

दो साल में इंसेफेलाइटिस खत्म हो गया

सीएम ने आगे कहा कि 5.50 करोड़ गोल्डन कार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसका परिणाम है कि मातृत्व मृत्यु दर में यूपी राष्ट्रीय स्तर के मानक को हासिल किया है। मलेरिया चिकनगुनिया, कालाजर, इंसेफेलाइटिस से मुक्ति मिली है। पहले 40 हजार बच्चों को मौत होती थी। 2017 के बाद दो साल अभियान चला। इंसेफेलाइटिस खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अब हमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है। मेडिकल डिवाइस पर्क, प्रमोट फार्मा पार्क का कार्य चल रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा करना होगा। बिना देखे अस्पताल से रेफर करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी को नए सिरे से प्रशिक्षण दिया जाए। उनकी जिम्मेदारी तय की जाए।

डिजिटल हेल्थ मिशन के जरिये इलाज की लागत कम की जा सकती

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 60 फीसदी इलाज सही डायग्नोसिस से सुधारा जा सकता है। इसे टेक्नोलॉजी के जरिये दुरुस्त किया जा सकता है। डिजिटल हेल्थ मिशन के जरिये इलाज की लागत कम की जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इसे बढ़ाया जाए। फार्मा सेक्टर को पूरी तरह से सपोर्ट मिलेगा। हम चिकित्सा और औषधि के क्षेत्र में होने वाले नए शोध को बढ़ावा दे रहे हैं। ताकि, इलाज पर होने वाला खर्च मानव जीवन के उत्थान में लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed