फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: No curfew, no riots in UP, now everything is fine, the mafia who breached security will be in ja

सीएम योगी बोले: यूपी में अब न कर्फ्यू, न दंगा, सुरक्षा में सेंध लगाने वाले माफिया जेल में या फिर जहन्नुम में

Sat, 13 Apr 2024 08:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Apr 2024 08:13 PM IST
सार

पश्चिम यूपी की चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में कर्फ्यू और दंगा नहीं होता। ऐसा कराने वाले या जेल के सलाखों की पीछे हैं या जहन्नुम में हैं। 
 

विज्ञापन
CM Yogi said: No curfew, no riots in UP, now everything is fine, the mafia who breached security will be in ja
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में न अब दंगा है, न कर्फ्यू है, अब सब चंगा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकार के जमाने में माफिया व अपराधी को गले का हार बनाकर व्यापारी व महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाई जाती थी, जबकि भाजपा शासन काल में सुरक्षा में सेंध लगाने वाले माफिया जेल में या जहन्नुम में हैं।

विज्ञापन


मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के समर्थन में शनिवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम आलमपुर गावड़ी के मैदान पर हुई चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। योगी ने अपने 23 मिनट के संबोधन में जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं वहीं विपक्ष की सरकारों को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि आपने 2014 से पहले का भारत भी देखा है और आज का बदला हुआ नया भारत भी आपके सामने है। उस समय क्या स्थिति थी, गरीब भूखा मरता था। आज मोदी सरकार के राज में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न, 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा के रूप में आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो उनकी सरकार एक अलग सुविधा के तहत जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं है तथा वह अपना इलाज नहीं करा सकते, वह किसी भी जनप्रतिनिधि या उन्हें खुद पत्र भी लिख रहे हैं। ऐसे व्यक्ति के खाते में सरकार सीधा इलाज का पैसा भेज रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार होली व दिवाली के मौके पर गरीबों को फ्री गैस सिलिंडर उपलब्ध करा कर दाल में तड़का लगाने का काम भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के जमाने में जिन माफियाओं की तूती बोलती थी। वे माफिया आज नाक रगड़ रहे हैं तथा जान बचाने की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सुरक्षा व सुशासन का मॉडल पेश किया है।

 किसान, व्यापारी और हर वर्ग कर रहा सुरक्षित महसूस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश का किसान, युवा, व्यापारी, महिला हर वर्ग का व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है क्योंकि आपके हितों की रक्षा करने वाली सरकार लखनऊ व दिल्ली में बैठी है। उन्होंने कहा कि जब सरकार अच्छा निर्णय लेती है तो उसके परिणाम भी अच्छे आते हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। आज भाजपा शासन काल में कहीं दंगे नहीं होते बल्कि पूरे उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। उनकी सरकार ने अयोध्या का ऐसा विकास कराया है कि आज जो लोग भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाते हैं उन्हें भगवान राम के समय की अयोध्या धरती पर उतरी हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed