फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: New policy will come for semiconductor units in the state

सीएम योगी बोले: प्रदेश में आएगी सेमीकंडक्टर इकाइयों के लिए नई नीति, यूपी बनेगा देश का तीसरा राज्य

Wed, 03 Jan 2024 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Jan 2024 09:33 PM IST
सार

अनुमान के मुताबिक वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का वित्तीय वर्ष 2022 में राजस्व 950 अरब डालर से अधिक का है। कहा कि सेमीकंडक्टर चिप सेक्टर ने दो वर्षों से 500 अरब डालर से अधिक निवेश करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
CM Yogi said: New policy will come for semiconductor units in the state
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक में सेमीकंडक्टर की बड़ी भूमिका है। वैश्विक सेमीकंडक्टर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यूपी की नीति में वित्तीय और गैर वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान होना चाहिए। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश में तीसरा राज्य होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई नीति में भारत सरकार द्वारा अनुमोदित पूंजीगत उपादान पर अतिरिक्त पूंजी उपादान भी दिया जाएगा। भूमि की खरीद व पट्टे पर स्टाम्प शुल्क में छूट होगी। विद्युत शुल्क में छूट, नेट एसजी-एसटी प्रतिपूर्ति, दोहरी पावर ग्रिड नेटवर्क ट्रांसमिशन और व्हीलिंग शुल्क, कौशल विकास और प्रशिक्षण, पेटेंट, जलापूर्ति, पॉवर बैकिंग तथा अनुसंधान एवं विकास सहायता के लिए नीति में साफ-साफ प्रावधान होंगे। 
विज्ञापन


अनुमान के मुताबिक वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का वित्तीय वर्ष 2022 में राजस्व 950 अरब डालर से अधिक का है। कहा कि सेमीकंडक्टर चिप सेक्टर ने दो वर्षों से 500 अरब डालर से अधिक निवेश करने की घोषणा की है। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने फैब इकाइयों के स्थापना का एलान किया है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने 10 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रोत्साहन परिव्यय देने का निर्णय लिया है। हमें भी ऐसा परिवेश तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर फैब, डिस्प्ले फैब्स, कंपाउंड सेमीकंडक्टर के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार को इस संबंध में अपनी आकर्षक नीति घोषित करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने नीति तैयार करते समय अन्य राज्यों की नीतियों का आंकलन करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed