फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: 'Nawab brand' of Ayodhya, Lucknow and Kannauj is the real identity of SP, opposition is conspiri

सीएम योगी बोले: अयोध्या, लखनऊ और कन्नौज का 'नवाब ब्रांड' ही सपा की असली पहचान, विपक्ष कर रहा है साजिश

Wed, 21 Aug 2024 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 Aug 2024 07:19 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और कन्नौज की घटनाओं पर सपा पर व्यंग्यात्मक अंदाज में हमला किया। वह पार्टी के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन
CM Yogi said: 'Nawab brand' of Ayodhya, Lucknow and Kannauj is the real identity of SP, opposition is conspiri
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद में सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर (लखनऊ) व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का 'नवाब ब्रांड' है। सीएम ने इस तरह की घटनाएं होना यह बता रही हैं कि यूपी में साजिश हो रही है। इसे समझने की आवश्यकता है। कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है। सीएम ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले दलों के नेताओं के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमलों को लेकर नहीं निकलते।

विज्ञापन


राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि विपक्ष के कारनामों की पोल खोलने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के साथ ही उपचुनाव में भी जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि उप चुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि आखिर एक-एक लाख रुपये के बॉन्ड भरवाए गए थे, वह कहां हैं। सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच कांग्रेस व सपा के झूठ का पर्दाफाश करें। सीएम ने कहा कि चुनाव में सपा व कांग्रेस समाज के बड़े तबके को गुमराह करने में सफल रहे। भाजपा जातिवादी नहीं, बल्कि सर्वसमावेशी पार्टी है। इसलिए हमें सर्वसमाज के पास जाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पर संविधान बदलने, आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाने वालों को जवाब दीजिए। सीएम ने कहा कि सपा कांग्रेस का पिछलग्गू बनकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


सीएम ने श्रीलंका व बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता का जिक्र करते हुए कहा कि उसी तरह भारतीय राजनीति में भी लोकसभा चुनाव के छह माह पहले से इसी तरह की अस्थिरता फैलाने को लेकर सुगबुगाहट देखने को मिल रही थी। इसके तहत ही विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। सीएम ने कहा कि यह भाजपा व हमारी विचारधारा को रोकने के षडयंत्रों की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि यदि देश में सक्षम नेतृत्व न होता तो वे लोग अस्थिरता पैदा करने में सफल हो गए होते। देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भाजपा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि सबसे सक्षम, मजबूत और बड़ा दल नहीं होता तो यह तय था कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर देश को अस्थिर करने के षडयंत्र रचे गए थे, उसमें षड़यंत्रकारी सफल हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परिवार के हर सदस्य से संवाद बनाएं
सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हर घर पहुंचकर परिवार के हर सदस्य से संवाद करें और उन्हें सदस्य बनाएं। सीएम ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान बूथवार फिजिकल वेरिफिकेशन कर लेंगे तो भाजपा के सामने किसी भी प्रकार के अफवाह या षड़यंत्र की चुनौती नहीं रह जाएगी। मुख्यमंत्री ने हर सक्रिय सदस्य को कम से कम 100 सदस्य बनाने का भी आह्वान किया।


हर व्यक्ति को भाजपा से जोड़ने का हो प्रयास
सीएम ने अभियान के दौरान कार्यकर्तांओं को हर व्यक्ति से संपर्क करने की अपील करते हुए कहा कि एक मोबाइल फोन से एक ही व्यक्ति को सदस्य बनाएं और हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में अलग-अलग तबकों के बीच जाएं और लेखक, साहित्यकार, समाज सुधारक, किसान, युवा, सेवानिवृत्त सैनिक समेत हर वर्ग को जोड़ें, सूची बनाएं। मलिन-दलित बस्तियों में जाकर पहले उनकी सुनिए, फिर अपनी कहिए। केंद्र व राज्य की योजनाओं, रोजगार व कनेक्टिविटी से अवगत कराइए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में आधी आबादी को भी भाजपा से जोड़ने पर विशेष फोकस करें। सीएम ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed