फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said, development and nationalism will be our issue in elections, Congress, SP never had the face of development

सीएम योगी ने कहा, विकास और राष्ट्रवाद ही चुनाव में होगा हमारा मुद्दा, कांग्रेस, सपा का तो चेहरा कभी विकास का था ही नहीं

Thu, 16 Sep 2021 11:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Sep 2021 11:38 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन से आजिज आई जनता इस बार सपा की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि एमवाई समीकरण का मतलब मुस्लिम-यादव नहीं, महिला और युवा है।

विज्ञापन
CM Yogi said, development and nationalism will be our issue in elections, Congress, SP never had the face of development
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष के एजेंडे में विकास शब्द ही नहीं था जबकि साढ़े चार साल में यूपी का जो विकास हुआ है वह सबके सामने है। यही विकास और राष्ट्रवाद ही उनका चुनावी मुद्दा होगा। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के हित, रोजगार के मुद्दे लेकर सपा चुनावी मैदान में उतर रही है। दोनों ही नेता बुधवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह समेत तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए।

विज्ञापन


टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, सपा का तो चेहरा कभी विकास का था ही नहीं और उनसे उम्मीद भी नहीं की जा सकती। मायावती भी अब खुद कह रही हैं कि यदि मौका मिला तो प्रतिमा नहीं लगाएंगी, विकास करेंगी। यानी विकास इनमें से किसी ने किया ही नहीं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास किया। हम पांच एक्सप्रेस पर काम कर रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अक्तूबर तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को पीएम नवंबर में राष्ट्र को समर्पित करेेंगे। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है। बलिया पर कार्यवाही आगे बढ़ रही है तो गंगा एक्सप्रेस-वे का भी अगले दो माह में शुभारंभ हो जाएगा। ये एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेेंगे। उन्होंने कहा कि फरवरी 2018 में पहला इन्वेस्टर्स समिट हमने किया। एक करोड 61 लाख यूथ को हमने जोड़ा। उन्होंने निशाना साधा कि कुछ लोग पप्पू और बबुआ ही बने रहते हैं। सपा ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया था। इन पर बुलडोजर जरूर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में बड़ी पार्टियों से गठबंधन नहीं : अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन से आजिज आई जनता इस बार सपा की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि एमवाई समीकरण का मतलब मुस्लिम-यादव नहीं, महिला और युवा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के विचारों के साथ नए समीकरण को साधते हुए पार्टी सरकार बनाएगी। परिवारवाद के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि सपा में हमेशा संघर्ष करने वालों को जगह मिली है। चाचा और उनकी पार्टी अलग-अलग है। शिवपाल सिंह यादव का रिश्ते के लिहाज से पूरा सम्मान है। समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन हो रहा है पर यूपी में बड़ी पार्टियों से गठबंधन नहीं होगा।


अखिलेश ने कहा कि परिवारवाद तो भाजपा में है। जिन्होंने वहां काम करते हुए पूरा जीवन बिता दिया, उनकी बजाय किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया गया। विकास पर बोेले कि सपा सरकार के कार्यकाल में बने मेडिकल कॉलेज ही कोरोना महामारी में लोगों की जान बचाने में काम आए हैं। भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। अयोध्या में विकास के नाम पर सैकड़ों साल से रह रहे लोगों के घर गिरा दिए गए। भाजपा ने तो किसानों को आतंकवादी तक बता दिया। समय आने पर किसान इसका बदला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed