फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi said: A parallel government of mafias used to run in UP, now UP is completely free from riots and goon

सीएम योगी बोले: यूपी में चलती थी माफियाओं की समांतर सरकार, अब दंगा और गुंडा से पूरा तरह से मुक्त हुआ प्रदेश

Tue, 26 Nov 2024 09:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Nov 2024 09:27 PM IST
सार

CM yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली प्रदेश सरकारों में गुंडे और बदमाश पनप रहे थे। उन्हें सरकारी संरक्षण प्राप्त था। अब प्रदेश पूरी तरह से इनसे मुक्त हुआ है। 

विज्ञापन
CM yogi said: A parallel government of mafias used to run in UP, now UP is completely free from riots and goon
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुर्दांत अपराधी और माफिया स्वच्छंद होकर पैरेलल सरकारें संचालित करते थे। नौजवानों और नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया। आज प्रदेश दंगा मुक्त, गुंडा मुक्त और माफिया मुक्त है। पहले नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। गुंडागर्दी चरम पर थी। शरीफ व्यक्ति सड़क पर नहीं आ सकता था। योगी मंगलवार को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेसिक साइंसेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर सिक्योरिटी की भूमिका विषयक कांफ्रेंस में योगी ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों का भाव आपराधिक संहिता और दंड संहिता नहीं है, बल्कि न्याय संहिता है। यह नागरिक सुरक्षा की संहिता है। इसके तहत पहले साक्ष्य जुटाए जाएंगे, उसके बाद अपराधी को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। सुशासन की पहली शर्त कानून का राज स्थापित करना होता है। पिछले साढ़े सात वर्षों से प्रदेश में कानून का राज दृढ़ता से स्थापित है। वहीं देश विदेश में प्रदेश के कानून के राज की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


कुछ लोग तकनीक का गलत इस्तेमाल कर लोगों को आर्थिक चोट पहुंचा रहे हैं। ऐसे में साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीक का सही इस्तेमाल करना होगा। सकारात्मक सोच के लोग तकनीक से भागेंगे, तो नकारात्मक हावी होंगे। साइबर क्राइम से निपटने के लिए पहले 18 रेंज में साइबर थानों की स्थापना की गयी। इसके बाद 75 जिलों में हुई। आज सभी 1775 थानों पर एक-एक साइबर हेल्प डेस्क संचालित हैं। इसी के तहत प्रदेश में पहला उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की स्थापना की गयी ताकि बच्चे से साइबर क्राइम की पढ़ाई कर इसे रोकने में अपना सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमाफिया ने पुलिस की जमीन पर किया कब्जा

सीएम ने कहा कि पुलिस की जमीन पर प्रदेश के एक अंधकार युग (सपा सरकार) में दुर्दांत भूमाफिया ने कब्जा कर लिया था। हमने जमीन को खाली कराया और यह इंस्टीट्यूट बनवाया। सरकार ने साढ़े सात वर्षों में पुलिस में 1,54,000 से अधिक लोगों की भर्ती पारदर्शी तरीके से की है। वर्तमान में 60,244 सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम में सरोजनीनगर के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, इंस्टीट्यूट के निदेशक जीके गोस्वामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर योगी ने इंस्टीट्यूट के नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। साथ ही, विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज के सर्टिफिकेट प्रदान किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed