फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: 10 new airports will be ready soon in UP, Ganga Expressway will connect east to west

सीएम योगी बोले: यूपी में जल्द तैयार होंगे 10 नए एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पूरब से पश्चिम

Thu, 26 Sep 2024 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Sep 2024 12:14 AM IST
सार

CM Yogi said: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 के शुभारंभ के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब विकास के सभी बैरियर खत्म हो रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi said: 10 new airports will be ready soon in UP, Ganga Expressway will connect east to west
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत की अर्थव्यवस्था को 50 खरब डॉलर बनाने के अभियान के साथ ही यूपी को 10 खरब डॉलर की इकॉनमी बनाने की दिशा में प्रदेश तेजी से बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 के उद्घाटन समारोह में सीएम ने कहा कि यह वही यूपी है, जो आज से 7 साल पहले देश के विकास का बैरियर माना जाता था। मगर अब विकास के इंजन के रूप में पहचाना जा रहा है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार को सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत को साकार करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में अभी 11 एयरपोर्ट कार्य कर रहे हैं और जल्द ही 10 एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाले हैं। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत को साकार करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को सबसे अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरब को पश्चिम से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज महाकुंभ 2025 से पहले शुरू हो जाएगा। 2017 से पहले प्रदेश में नाम मात्र की इकाइयां लगी हुई थीं। मगर अब यूपी पहला ऐसा राज्य है जहां 96 हजार इकाइयां एमएसएमई की हैं। योगी ने इस दौरान आयोजन के साझेदार देश वियतनाम के प्रतिनिधिमंडल से विशेष तौर पर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के गेमचेंजर हैं योगी : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उनके गतिशील शासन में फल-फूल रहा है। आदित्यनाथ इस राज्य के लिए गेमचेंजर हैं और इससे देश को काफी मदद मिल रही है। वे 24 घंटे अपनी सरकार पर नजर रखते हैं। धनखड़ ने कहा कि बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ जब प्रदेश एक अंधेरी सुरंग की तरह था। उस अंधेरी सुरंग से निकल कर हम एक्सप्रेसवे पर आए हैं और अब यहां से जेवर एयरपोर्ट से बड़ी आर्थिक उड़ान भरने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed