फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's instructions: If the road is found faulty, action will be taken from JE to the contractor, there sho

सीएम योगी: गड़बड़ मिली सड़क तो जेई से लेकर कांट्रेक्टर तक पर होगी कार्रवाई, धार्मिक जगहों पर हों अच्छी रोड

Mon, 04 Nov 2024 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

Construction of roads in UP: सीएम योगी आदित्यानाथ ने सोमवार की शाम को पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब सड़क पर सभी जवाबदेह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
CM Yogi's instructions: If the road is found faulty, action will be taken from JE to the contractor, there sho
समीक्षा बैठक में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर अवर अभियंता (जेई) से लेकर मुख्य अभियंता तक सभी की जवाबदेही तय होगी। अनुबंध के नियमों का उल्लंघन होगा तो कांट्रेक्टर या फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी होगी। ठेका लेकर दूसरे को ठेका देने की व्यवस्था स्वीकार न करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की परियोजना तैयार करते समय स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखें। प्रत्येक परियोजना के लिए समयबद्धता और गुणवत्ता अनिवार्य शर्त है, जिससे समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के साथ ही काम शुरू करने और खत्म होने की तिथि सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए। फिर इसका कड़ाई से पालन किया जाए। बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। पूरे हो चुके कामों का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी देने से पहले उसकी उपयोगिता का आकलन जरूर किया जाए। प्राथमिकता तय करें, फिर मेरिट के आधार पर किसी सड़क या सेतु निर्माण की स्वीकृति दें। विकास कार्यों का लाभ सभी 75 जिलों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक तक दो लेन मार्ग अनिवार्य
सीएम ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय तहसील व ब्लॉक मुख्यालय योजना के अंतर्गत सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालय को जिला मुख्यालय से न्यूनतम दो लेन मार्गों से जोड़े जाने का काम तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भव्य ''मैत्री द्वार'' बनाने का कार्य तेजी के साथ पूरा कराएं। जहां भूमि उपलब्ध न हो, वहां तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। अब तक 96 मार्गों पर प्रवेश द्वार पूरे हो चुके हैं या निर्माणाधीन हैं।

एफडीआर तकनीक से बनाएं 6 हजार किमी सड़कें
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की सड़कों का निर्माण अब लोक निर्माण विभाग करवा रहा है। सीएम ने कहा कि इन कामों को प्राथमिकता दें। यहां गड्ढे नहीं होने चाहिए। अभी लगभग 6000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाना है। इन्हें एफडीआर तकनीक से बनाया जाना चाहिए।

धार्मिक स्थलों तक हों अच्छी सड़कें

सीएम ने कहा कि धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण मार्गों पर अच्छी सड़कें हों। प्रत्येक जिले के सिख, बौद्ध, जैन, वाल्मीकि, रविदासी, कबीरपंथी सहित सभी पंथों व संप्रदायों के धार्मिक, एतिहासिक व पौराणिक महत्व के स्थलों को जोड़ा जाए। मार्ग का चयन मानक के अनुरूप ही हो। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर धर्मार्थ कार्य विभाग और संबंधित जिलाधिकारी के सहयोग से इसे समय से पूरा कराएं।

तीन छोटे पुलों के निर्माण की योजना
योगी ने कहा कि सड़क निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें। गैर जरूरी ढंग से पेड़ नहीं कटने चाहिए। देवरिया-बरहज मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के प्रस्ताव भी मांगे। औद्योगिक क्षेत्रों तक आने-जाने के लिए चयनित मार्गों को यथासंभव फोर लेन मार्ग से जोड़ा जाना चाहिए। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख जिला मार्गों को न्यूनतम दो-लेन (7 मीटर) और अन्य जिला मार्गों को न्यूनतम डेढ़-लेन (5.50 मीटर) चौडाई में निर्माण कराया जाए। हर विधानसभा क्षेत्र में जरूरत के अनुसार 3 लघु सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाए।

ये भी दिए निर्देश
- जहां भी दीर्घ सेतु क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।
- रेल ओवरब्रिज/रेल अंडरब्रिज से जुड़े प्रस्तावों को तत्काल केंद्र सरकार को भेजें।
- शहरों की घनी आबादी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास, रिंगरोड व फ्लाईओवर निर्माण कराया जाना चाहिए।
- जहां आबादी 250 से अधिक हो, वहां तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed