फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's displeasure was huge: Roadways service manager removed, service manager failed to repair buses, shifted from Lucknow to Kanpur

सीएम योगी की नाराजगी पड़ी भारी : रोडवेज सेवा प्रबंधक को हटाया, सेवा प्रबंधक बसों को दुरुस्त करने में थे नाकाम, लखनऊ से कानपुर स्थानांतरित 

Thu, 02 Dec 2021 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Dec 2021 07:10 PM IST
सार

‘अमर उजाला’ ने एक दिसंबर को 2000 रुपये के स्पेयर पार्ट के लिए 11 दिन खड़ी रही जनरथ बस शीर्षक से खबर को छाप करके सवारियों को होने वाली दिक्कत एवं रोडवेज के नुकसान का खुलासा किया था।

विज्ञापन
CM Yogi's displeasure was huge: Roadways service manager removed, service manager failed to repair buses, shifted from Lucknow to Kanpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

लखनऊ में बसों को दुरुस्त रख पाने की नाकामी लखनऊ परिक्षेत्र (लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली) के सेवा प्रबंधक को मुख्यमंत्री की नाराजगी भारी पड़ी। रोडवेज प्रबंधन ने बृहस्पतिवार सुबह हटा दिया। सेवा प्रबंधक विक्रमजीत सिंह को लखनऊ से हटा करके कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला में सेवा प्रबंधक के पद स्थानांतरित किया।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ये कार्रवाई रोडवेज के एमडी नवदीप रिणवा ने की। विक्रमजीत सिंह की जगह पर केंद्रीय कार्यशाला कानपुर में तैनात केके सिंह को लखनऊ परिक्षेत्र का सेवा प्रबंधक बनाया गया है। ‘अमर उजाला’ ने एक दिसंबर को 2000 रुपये के स्पेयर पार्ट के लिए 11 दिन खड़ी रही जनरथ बस शीर्षक से खबर को छाप करके सवारियों को होने वाली दिक्कत एवं रोडवेज के नुकसान का खुलासा किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस खबर को संज्ञान में लेकर बीते बुधवार को ही रोडवेज अफसरों को अल्टीमेटम दिया था कि बस यात्रियों को परेशानी हुई तो अफसरों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एमडी ने इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार सुबह विक्रमजीत सिंह को बसों के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी से हटा दिया। वहीं एमडी के द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed