फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's announcement: Not only on Diwali, now you will get free cylinder on Holi also

सीएम योगी का ऐलान: दीपावली ही नहीं अब होली पर भी मिलेगा फ्री सिलेंडर, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

Fri, 10 Nov 2023 06:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Nov 2023 06:35 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में की गई एक और घोषणा को हमारी सरकार पूरा कर रही है। वर्ष 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की तो देश से गैस की किल्लत समाप्त हुई।

विज्ञापन
CM Yogi's announcement: Not only on Diwali, now you will get free cylinder on Holi also
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेश की माताओं-बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शुक्रवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों के लिए निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान पर योगी सरकार 2,312 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि होली के अवसर पर मार्च में हमारी सरकार एक बार फिर फ्री में गैस सिलिंडर देगी। इसलिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थी अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवा लें। अभी 54 लाख लाभार्थियों के ही खाते आधार लिंक हैं। उन्होेंने तेल कंपनियों के खाते में सब्सिडी की राशि भी बटन दबाकर भेजी।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र में की गई एक और घोषणा को हमारी सरकार पूरा कर रही है। वर्ष 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की तो देश से गैस की किल्लत समाप्त हुई। देखते ही देखते देश के अंदर 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को पहली बार फ्री में गैस का कनेक्शन मिल पाया। इससे लगभग 50 करोड़ लोग लाभांवित हुए। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी के लाभार्थियों को 300 रुपये सब्सिडी की अलग से सौगात दी है। आधार से लिंक होने के कारण सीधे उनके खाते में सब्सिडी का पैसा पहुंच रहा है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों और वंचितों को एलपीजी के रूप में स्वस्थ ईंधन उपलब्ध करवाकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी आंखों के साथ-साथ फेफड़ों को भी बचाने का कार्य किया है। सही मायने में उन्होंने लोगों को जीने की एक नई राह दिखाई है। कोरोना काल खंड में तो कितने लोगों की स्वस्थ ईंधन की वजह से जान बची। सीएम योगी ने कहा कि सब्सिडी के बाद आज के समय में केरोसिन, कोयला और लकड़ी से भी सस्ता ईंधन एलपीजी है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 महिला लाभार्थियों को सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लाइन में लाठी और घर पर मिलता था बेलन
वर्ष 2014 के पहले लोगों को गैस कनेक्शन लेने में ही भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। 25-30 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ जाते थे। कनेक्शन मिल जाए तो सिलिंडर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। तब पुरुषों को लाइन में पुलिस की लाठी खानी पड़ती थी। उन्होंने तब की व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए कहा कि बिना सिलिंडर घर पहुंचने पर बेलन मिलता था। गरीब व्यक्ति गैस कनेक्शन के बारे में सोच भी नहीं पाता था। वहीं महिलाओं को धुंए की वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ता था।


पुरुषों को दूसरे घरों में न जाने दें गड्डी फेंटने -कौशल किशोर
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के हित में इसे बड़ी योजना बताया। उन्होंने कहा कि दीवाली पर पूजा के बाद पुरुषों को दूसरे घरों में गड्डी (जुआ) खेलने न जाने दें। स्वागत मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और आभार प्रमुख सचिव खाद्य आलोक कुमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, एमएलसी मुकेश शर्मा और डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed