फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi review the working of jan sunwai portal

जन-सुनवाई पोर्टल के डिफॉल्टरों पर सीएम योगी की नजर हुई तिरछी

Tue, 19 Jun 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
cm yogi review the working of jan sunwai portal
जन सुनवाई पोर्टल

जन-सुनवाई पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव (सीएम) एसपी गोयल ने उन विभागों की खासतौर से अलग-अलग समीक्षा की शुरुआत की है जिनमें समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। 21 जून को वित्त विभाग केडिफॉल्टर संदर्भों की समीक्षा होगी।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएम के जन-सुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन कई विभागों के अफसर न सिर्फ समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं, बल्कि शिकायतों को देख तक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पहले सबसे ज्यादा डिफॉल्टर संदर्भों वाले विभागों, जिनमें समय से कार्यवाही नहीं की जा रही है और ‘अनमार्क’ संदर्भों जिन्हें शिकायत आने पर खोलकर देखा तक नहीं गया, की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सचिवालय ने ऐसे विभागों को चिह्नित कर समीक्षा का काम शुरू कर दिया है। 21 जून को वित्त विभाग की समीक्षा का कार्यक्रम तय होने के बाद वित्त विभाग में हरकत बढ़ गई है। सचिव वित्त अजय कुमार शुक्ला ने वित्त विभाग के सभी अनुभागों व निदेशालयों के अफसरों को बुलाकर डिफॉल्टर संदर्भों की समीक्षा की।


उन्होंने अफसरों को हिदायत दी है कि वे 19 जून तक हरहाल में डिफॉल्टर संदर्भों का निस्तारण कर आख्या पोर्टल पर अपलोड कराएं। अगर प्रमुख सचिव (सीएम) की समीक्षा के समय कोई डिफॉल्टर संदर्भ निस्तारण के लिए लंबित मिलेगा तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed