फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi released fund for payment of sugarcane farmers

गन्ना किसानों के भुगतान का रास्ता साफ, एक हफ्ते में पहुंचेगा खाते में पैसा

Thu, 27 Sep 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
cm yogi released fund for payment of sugarcane farmers
गन्ना लेकर जाते किसान
योगी सरकार ने 24 सहकारी और चीनी निगम की मोहिउद्दीनपुर मिल से जुड़े किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान का रास्ता साफ कर दिया है। सहकारी मिलों को 885 करोड़ और मोहिउद्दीनपुर मिल को 23 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए गए।
विज्ञापन


साथ ही अवध क्षेत्र की सुल्तानपुर (सुल्तानपुर) मिल को 19 करोड़, महमूदाबाद (सीतापुर) मिल को 34.21 करोड़ और नानपारा (बहराइच) मिल को 36.32 करोड़ रुपये मिले हैं। अगले सप्ताह तक राशि किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी का कहना है कि सरकार ने 908 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2017-18 में कुल 3059.46 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 1919.31 करोड़ का भुगतान किया गया था जबकि 1140 करोड़ का बकाया है। सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ को 885 करोड़ रुपये की राशि ऋण स्वरूप दी है। 10 सालों में इसकी अदायगी 14 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से होगी।

नियमित अदायगी पर मिलों को 2.50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस स्थिति में ऋण की दर 11.50 प्रतिशत रहेगी। पहली किस्त ऋण लेने की तारीख से एक साल बाद देय होगी। मोहिउद्दीनपुर मिल ने 148.23 करोड़ का गन्ना खरीदा और 118.63 करोड़ का भुगतान कर दिया है। इस तरह मिल पर 29.60 करोड़ मूल्य अवशेष है। इसके लिए राज्य सरकार ने 23 करोड़ का ऋण दिया है।


सरकार से धनराशि मिलने के बाद शेष बकाया का भुगतान मिल अपने संसाधनों से करेंगे। इसमें चीनी बिक्री भी शामिल है। इन मिलों से जुड़े किसानों का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नए गन्ना पेराई से पहले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed