{"_id":"5bdca4ebbdec226999177353","slug":"cm-yogi-reached-gujarat-to-visit-statue-of-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का दीदार करने गुजरात पहुंचे सीएम योगी, विजय रूपाणी ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का दीदार करने गुजरात पहुंचे सीएम योगी, विजय रूपाणी ने किया स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के सीएम के साथ सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गुजरात के केवड़िया पहुंचकर सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का दीदार किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात सरकार और गुजरातियों की ओर से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
रूपाणी ने योगी के साथ रहकर वैली ऑफ फ्लॉवर्स, टेंट सिटी, सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी, वॉल ऑफ यूनिटी समेत पूरे परिसर के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
सरदार पटेल को भावांजलि देते हुए सीएम ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के इस शिल्पी की विराटतम प्रतिमा राष्ट्र की वैश्विक पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शी आयोजन व दृढ़ संकल्प के साथ सरदार साहब की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराकर गुजरात का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में योगी ने कहा कि 562 रियासतों का भारत में एकीकरण कर देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का यह कार्य युगों तक युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के साथ-साथ राष्ट्र चेतना का संचार करेगा।
उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर बांध निर्माण के जरिये पटेल की परिकल्पना को साकार कर प्रधानमंत्री ने गुजरात के किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराकर गुजरात को समृद्धि की दिशा में ले जाने के द्वार खोल दिए हैं।
वहीं, इस भूमि को स्थानीय आदिवासियों के लिए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर टूरिस्ट गाइड के तौर पर रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस मौके पर नर्मदा निगम के सीएमडी एसएस राठौर, निगम के संयुक्त प्रशासनिक संचालक संदीप कुमार, जिला कलक्टर आरएस निनामा, जिला विकास अधिकारी डॉ. जिम्सी विलियम्स समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।