फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi pays tribute to former MP, Jammu Governor along with Chief Minister arrives

सीएम योगी ने पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री के साथ जम्मू के उपराज्यपाल भी पहुंचे

Mon, 28 Dec 2020 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Dec 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi pays tribute to former MP, Jammu Governor along with Chief Minister arrives
गोंडा में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व उनकी पत्नी सरोजरानी सिंह का बीते दिनों निधन हो गया था। पूर्व सांसद की तेरवहीं के दिन सोमवार को उनके सर्कुलर रोड आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन एक अपूर्णनीय क्षति है। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि पार्टी परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री के अलावा जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री व पार्टी के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


पूर्व सांसद का निधन मेदांता में इलाज के दौरान हो गया था। पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह पार्टी के सबसे पुराने और कद्दावर नेता थे और उनके व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित थे। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने सोमवार को स्व. सत्येदव सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारीजनों से भेंटकर सांत्वना दी। सीएम ने स्व. सत्येदव सिंह के आकस्मिक निधन को विचाराधारा, संगठन और प्रदेश की अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्व. सत्यदेव सिंह ने जीवन पर्यंत मूल्यों, आदर्शों और एक विचारधारा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता से संसद तक उनकी पूरी जीवन यात्रा रचनात्मकता की जीवन कथा रही। मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी स्व. सरोज रानी सिंह के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की विचारधारा को उनके साथ मिलकर आगे बढ़ाने में जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि मां पाटेश्वरी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री के अलावा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सहकारिता मुकुट विहारी वर्मा, मंत्री स्वास्थ्य जय प्रताप सिंह, सिंचाई मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सूर्य नरायण तिवारी, अवध प्रांत अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा, विधायक कटरा बावन सिंह, विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, स्व. सांसद के पुुत्र वैभव सिंह, मीडिया प्रभारी विष्णु शुक्ला, शारदाकांत पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने उक्त कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय सर्किट हाउस में देवीपाटन मंडल के सांसद लोक सभा/राज्य सभा, सदस्य विधानसभा व विधान परिषद तथा जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्रीगण के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल का देखा हाल, दी चेतावनी

पूर्व सांसद की तेरवहीं में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। इसके अलावा बायो वेस्ट के निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को हिदायत दी कि आम लोगों की सेहत की बेहतर सुविधा दी जाए। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां गंभीरता से पूरा कराने और आम लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने की हिदायत दी। अस्पतालों में नियमित रूप से सफाई और निगरानी पर जोर दिया।


दीवानी कचहरी से बडगांव तक बंद रहीं दुकानें, सख्त रही पुलिस
पूर्व सांसद के तेरवहीं कार्यक्रम में वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दीवानी कचहरी से बडगांव तक दुकानें बदं करा दी गईं थीं। खासकर मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान एक बजे से ही पुलिस सख्त रही। दुकानें के साथ ही रास्ते पर आवागमन भी बदं कर दिया। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed