फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi paid tribute to Atal Bihari Vajpayee by offering floral tribute at his statue

UP News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन, बोले-‘राष्ट्र प्रथम’ रहा उनके जीवन का मंत्र

Sun, 16 Aug 2026 11:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 16 Aug 2026 11:08 AM IST
सार

पुण्यतिथि पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी याद किए गए। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Yogi paid tribute to Atal Bihari Vajpayee by offering floral tribute at his statue
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहा। वह भारतीय राजनीति के अजातशत्रु के रूप में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव के साथ निरंतर कार्य करते रहे। सार्वजनिक जीवन की शुरुआत उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा-370 लगाए जाने के विरोध में सत्याग्रह से प्रारंभ की थी। 

विज्ञापन

दल से ऊपर उठकर देश को दिया महत्व 

सीएम ने कहा कि सांसद, विदेश मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री की अलग-अलग भूमिकाओं में भी उनके लिए सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ रहा। वह भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्य़क्ष, नेता प्रतिपक्ष, नेता सदन, प्रधानमंत्री समेत किसी भी पद पर रहे हों, जब-जब आवश्यकता पड़ी, उन्होंने दल से ऊपर देश को महत्व दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जब देश पर इमरजेंसी थोपी थी तो उन्होंने जनसंघ का जनता पार्टी में विलय करते हुए आपातकाल से मुक्ति के आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। 1962, 1965, 1971 के युद्ध में उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करने की बजाय सरकार के साथ जिम्मेदार सांसद के रूप में खड़े होकर राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया। 

सहज-सरल, लेकिन इरादों के ‘अटल’ थे पूर्व प्रधानमंत्री

अटल बिहारी वाजपेयी जितने सहज व सरल थे, उतने ही इरादों के ‘अटल’ भी थे। कारगिल संघर्ष के दौरान दुनिया ने उनके दृढ़ संकल्प का लोहा माना। उस समय उन्होंने कहा था कि हम पर युद्ध थोपा गया है। इसका हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। दुनिया की हर ताकत के सामने झुके बिना उन्होंने भारत को एटॉमिक पावर के रूप में स्थापित किया। 



इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed