फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi paid floral tribute to Avantibai Lodhi on her birth anniversary

अवंतीबाई लोधी जयंती: सीएम योगी ने पुष्पार्पित कर किया याद, बोले- वीरागंना के नाम पर स्थापित की पीएसी बटालियन

Sat, 16 Aug 2025 12:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महान वीरांगना ने मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। सरकार ने यूपी में उनके नाम पर पीएसी बटालियन की स्थापना की।

विज्ञापन
CM Yogi paid floral tribute to Avantibai Lodhi on her birth anniversary
अवंतीबाई लोधी की जयंती: सीएम योगी ने पुष्पार्पित कर किया याद - फोटो : सीएम योगी 'X' हैंडल

विस्तार

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में शनिवार को स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाही पूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। उनका यह अदम्य साहस और बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। बदायूं में उनके नाम पर पीएसी की एक नई बटालियन की स्थापना की गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही वहां पर उनकी प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम भी आगे बढ़ रहा है। सरकार ने मातृशक्ति के प्रति सम्मान दिखाते हुए कई कदम उठाए हैं। झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। जबकि, बांदा में महारानी दुर्गावती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया गया। प्रदेश में तीन नई बटालियन लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारीबाई और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर स्थापित की। 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed