फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi observed the skill training presentation in Singapore, visited the state-of-the-art training complex.

CM Yogi in Singapore: सीएम योगी ने कौशल प्रशिक्षण प्रस्तुति का किया अवलोकन, प्रशिक्षण परिसर का भ्रमण किया

Mon, 23 Feb 2026 04:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Feb 2026 04:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ सिंगापुर दौरे पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने आईटीई कॉलेज सेंट्रल, सिंगापुर में आईटीई द्वारा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विषयक विस्तृत प्रस्तुति का अवलोकन किया।

विज्ञापन
CM Yogi observed the skill training presentation in Singapore, visited the state-of-the-art training complex.
आईटीई कॉलेज सेंट्रल, सिंगापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आईटीई कॉलेज सेंट्रल, सिंगापुर में आईटीई द्वारा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विषयक विस्तृत प्रस्तुति का अवलोकन किया एवं कॉलेज के अत्याधुनिक प्रशिक्षण परिसरों का भ्रमण किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, एविएशन स्किल्स एवं उद्योग-संरेखित प्रशिक्षण के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर संपन्न हुए। यह पहल उत्तर प्रदेश में तीव्र गति से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे एवं रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त समर्थन प्रदान करेगी।
विज्ञापन


Trending Videos

एविएशन हब की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया

CM Yogi observed the skill training presentation in Singapore, visited the state-of-the-art training complex.
सीएम योगी ने एविएशन हब का निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala
इस दौरान इन समझौतों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए उनके शीघ्र एवं सफल क्रियान्वयन का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत परिसर एवं एविएशन हब की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कर उद्योग-एकीकृत कौशल विकास के उन्नत एवं व्यवहारिक मॉडलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed