{"_id":"5d6b48868ebc3e015b678e2d","slug":"cm-yogi-not-happy-over-sloppy-working-over-igrs-and-cm-helpline-complain-port","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे में ढिलाई पर मुख्यमंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे में ढिलाई पर मुख्यमंत्री नाराज
Sun, 01 Sep 2019 09:56 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को चेतावनी दी है। उन्होंने आधा दर्जन जिलों के अफसरों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। सीएम ने समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मोहर्रम और गणेशोत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से रूबरू थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन त्योहारों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और अराजक तत्वों को पहले से चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इन त्योहारों पर किसी तरह की नई परंपरा की शुरुआत न होने पाए। जुलूस के मार्गों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहले से देख लें। यदि कहीं कोई विवाद हो तो उसका निस्तारण समय रहते कर लिया जाए। सड़कों पर कोई आयोजन न किया जाए। डीजे बजने को लेकर न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाए।
असलहों का प्रदर्शन न होने दिया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बकरीद के मौके पर कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर समेत कुछ जिलों में छिटपुट घटनाएं हुई थीं। सीएम ने इन जिलों के अफसरों को चौकसी बरतने की खास हिदायत दी।

Trending Videos
बच्चा चोरी की अफवाहें रोकने के लिए डिजिटल वालंटियर की लें मदद
मुख्यमंत्री ने बच्चा चोरी जैसी अफवाहों को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। अगस्त में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद 28 जिलों में मॉब लिंचिंग की 58 घटनाएं हुईं जिनमें दो की मौत हो गई और 54 लोग घायल हुए। इस दौरान 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सबसे अधिक घटनाएं मेरठ और आगरा जोन में हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी अफवाहों को रोकने के लिए डिजिटल वालंटियर की मदद ली जाए। अफवाहों का समय रहते खंडन किया जाए और अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी ओमप्रकाश सिंह, एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रमाशास्त्री मौजूद थे।