फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi met victims family after death in police custody in Lucknow give Financial assistance of 10 lakhs from

पुलिस हिरासत में मौत: पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी, 10 लाख की आर्थिक मदद; बच्चों की शिक्षा की फ्री व्यवस्था

Mon, 28 Oct 2024 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 10:22 AM IST
सार

राजधानी में पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद दी। साथ ही बच्चों को शिक्षा फ्री और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का आश्वासन दिया।   

विज्ञापन
CM Yogi met victims family after death in police custody in Lucknow give Financial assistance of 10 lakhs from
पुलिस हिरासत में मौत: पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दो दिन पहले पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के बाद सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार को तत्काल 10 लाख की आर्थिक मदद दी। बच्चों को फ्री शिक्षा देने की बात कही। सरकारी आवास के साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला एवं सभासद शैलेंद्र वर्मा परिवार के साथ पहुंचे थे। बताते चलें कि चचेरे भाई से पैसों के विवाद में पुलिस ने मोहित पांडेय को घर से उठाया था। लॉकअप में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भारत-नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड को पाट कर बना दिया रास्ता, तस्करी रोकना बनी चुनौती; दोनों तरफ अतिक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई लोगों के खिलाफ मुकदमा है दर्ज

लॉकअप में मोहित के साथ बंद उसके भाई शोभाराम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाई को लॉकअप में टॉर्चर किया गया है। उसे पीटा गया है। तबीयत खराब होने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। मामले में मां की तहरीर पर चिनहट थाना इंस्पेक्टर और चचेरे भाई आदेश सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सीएम से मिलकर पीड़ित परिवार ने अपना दर्द बयां किया। इस पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी सूरत में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। साथ ही दस लाख रुपये, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'मेरा सुहाग उजड़ गया...ये कागज के टुकड़े किस काम के', BJP MLA पर भड़कीं पत्नी; कस्टडी में हुई मोहित की मौत

 

सीएम से मिलकर परिजन दिखे संतुष्ट

मुख्यमंत्री से मुलाकात के उपरांत कारोबारी मोहित पांडेय के परिजन संतुष्ट दिखे। मोहित की मां तपेश्वरी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर हम संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी। जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed