फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi listened to people grievances on Janta Darshan and said Do not worry every problem will be resolved

Janta Darshan: राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में अफसरों की हीलाहवाली पर सीएम योगी सख्त, कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 20 Jul 2026 10:25 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 10:25 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Yogi listened to people grievances on Janta Darshan and said Do not worry every problem will be resolved
सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में हीलाहवाली की शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने हर फरियादी के पास जाकर प्रार्थना पत्र लिया और शिकायत का उचित निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सीएम के समक्ष राजस्व व पुलिस से जुड़े मामले भी आए। उन्होंने प्रकरण की जानकारी लेकर पूछा कि कितने दिन पहले पुलिस या राजस्व कर्मी से शिकायत की थी। समय अधिक होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हीलाहवाली नहीं चलेगी। समय सीमा के भीतर निस्तारण न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। वहीं पारिवारिक विवाद से भी जुड़े मामलों की भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


शिकायती पत्र लेकर आए लोगों की काउंसिलिंग की और इसके दुष्परिणाम को लेकर चेताया। कहा कि ऐसे मामले बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों के सामने बैठकर इसे सुलझाएं। निजी मामलों में बाहरियों को न शामिल करें। उन्होंने अभिभावकों के साथ आए बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप पदक जीतिए, हम नौकरी में प्राथमिकता देंगे

‘जनता दर्शन’ में कई खिलाड़ी भी आए थे। सीएम ने खेलों के लिए उनकी तैयारी और पदकों के बारे में पूछा। सकारात्मक उत्तर न मिलने पर कहा कि आप खूब परिश्रम कीजिए। यूपी सरकार खिलाड़ियों की सीधी भर्ती कर रही है। कई खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार समेत कई पदों पर नियुक्ति दी गई है। आप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाइए, सरकार पुरस्कार राशि के साथ ही नौकरी भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed