फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi interacted with girl students Under Mission Samadhan and answered their questions

मिशन समाधान: सीएम योगी ने छात्राओं से किया संवाद, सवालों के दिए जवाब; बेटियों ने सीखा सशक्त बनने का मंत्र

Thu, 22 May 2025 09:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 09:23 PM IST
सार

मिशन समाधान के तहत सीएम योगी ने 80 हजार छात्राओं से संवाद किया। जूम पर आयोजित कार्यक्रम में 12 हजार से अधिक स्टाफ भी जुड़ा। इस दौरान बेटियों ने संवाद से सशक्त बनने का मंत्र सीखा। भौतिक व वित्तीय प्रावधानों से भी परिचित हुईं। साथ ही साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन
CM Yogi interacted with girl students Under Mission Samadhan and answered their questions
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बुधवार को 'मिशन समाधान सीरीज-01' के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 80 हजार छात्राओं से सीधा संवाद किया। यह संवाद आनलाइन जूम पर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं के अलावा 12 हजार से अधिक स्टाफ के लोग भी जुड़े। बातचीत में छात्राओं ने सवाल भी किए। मुख्यमंत्री ने इनका जवाब भी दिया। 

विज्ञापन


'मिशन समाधान' बेटियों को उनके अधिकार और सुरक्षा के प्रति सजग करने का माध्यम भी बना। साथ ही मुख्यमंत्री के बेटी-सशक्तिकरण मॉडल का मजबूत हिस्सा बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। यह पहल मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 1090, महिला पीएसी, पॉक्सो जागरुकता अभियान और साइबर सुरक्षा जागरुकता जैसी योजनाओं को मजबूती देने वाली है। यही नहीं यह स्कूल स्तर पर बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के रूप में तैयार करने का भी मंचहै।

विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बालिकाओं को किया संबोधित

इस दौरान महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने भी बालिकाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान है। पढ़ाई हमें सशक्त बनाती है। आप सही-गलत में फर्क करना सीखें और कभी हिचकिचाएं नहीं। हुनर सीखें, यही आपका आत्मबल है। शिक्षक, अभिभावकों से संवाद करके बेटियों के भविष्य पर विशेष चर्चा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताई जीवनोपयोगी बातें

कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने बालिकाओं को व्यावहारिक और जीवनोपयोगी बातें बताईं। वरिष्ठ विशेषज्ञ बालिका शिक्षा डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने भौतिक एवं वित्तीय प्रावधान पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। 


यह भी पढ़ेंः- UP News: दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सभी कार्यवाहियों पर लगी अंतरिम रोक

 

समाधान अभियान की फाउंडर डायरेक्टर अर्चना अग्निहोत्री ने बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने की हिम्मत ही समाधान की पहली सीढ़ी होती है। इसके बाद सरिता सिंह ने बालिकाओं के लिए विद्यालय में संचालित होने वाले सुरक्षा-सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। 'मिशन समाधान' जैसी पहल से हम उन्हें न केवल ज्ञान देंगे, बल्कि आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत करेंगे। सरकार का संकल्प है कि हर बेटी को सशक्त बनाया जाए। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव समर्थन दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed