फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi inaugurated mango festival in lucknow

आम महोत्सव में छाया 'योगी आम', सीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Sat, 23 Jun 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jun 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
cm yogi inaugurated mango festival in lucknow
महोत्सव में आया योगी आम

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय आम महोत्सव का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर परिवार एवं कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान और मंत्री स्वाति सिंह मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में आम की 700 प्रजातियों को प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रजातियों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


पढ़ें-'आम महोत्सव' में भड़का किसान, कहा-तीन रुपए किलो बिक रहा आम, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुना करने, उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का जो प्रयास आम महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है, वो सराहनीय है। मार्केटिंग की आवश्यकता महसूस करते हुए कहा कि इसके अभाव में हम चीजों की ब्रांडिंग नहीं कर पाते हैं। उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाली आम की सर्वाधिक प्रजातियों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

आम महोत्सव में इस बार आकर्षण का केंद्र 'योगी आम' है। इस आम को हाजी कलीमुल्लाह की नर्सरी में तैयार किया गया है। हाजी कलीमुल्लाह मैंगो मैन के नाम से जाने जाते हैं। इससे पहले वह आम की एक नई किस्म का उत्पादन भी कर चुके हैं, जिसका नाम उन्होंने 'नमो आम' रखा था। कार्यक्रम का समापन 24 जून को राज्यपाल राम नाइक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed