फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmer started shouting in front of cm yogi at mango festival

'आम महोत्सव' में भड़का किसान, कहा-तीन रुपए किलो बिक रहा आम, हंगामा

Sat, 23 Jun 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jun 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
farmer started shouting in front of cm yogi at mango festival
सीएम के सामने भड़का किसान
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आम महोत्सव का उद्घाटन करने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान एक किसान उत्तेजित हो गया। इससे वहां हंगामा मच गया। उन्नाव का किसान आम की कीमतों को लेकर नाराज था।
विज्ञापन


किसान का नाम अनिल कुमार मिश्रा बताया जा रहा है। किसान ने कहा मंडी में आम तीन रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है। पिछले साल जहां आम 800 रुपए कैरेट के हिसाब से बिक रहा था, वहीं इस साल 300 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन


मंच पर उपस्थित सीएम योगी उसे शांत रहने का इशारा करते रहे। किसान के इस रवैये से वहां मौजूद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएम के ओएसडी अभिषेक प्रकाश को भी दखल देना पड़ा। सभागार में पीछे की तरफ पुलिस नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस पहुंची किसान अपनी पीड़ा को जोर-जोर से रखता रहा। बाद में पुलिस उसे पकड़कर बाहर ले गई। इस मामले में पुलिस की लेटलतीफी पर कुछ अफसरों पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed