{"_id":"5b1f63f34f1c1b64068b5c49","slug":"cm-yogi-inaugrated-alambagh-new-bus-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने जनता को सौंपा आधुनिक सुविधाओं से लैस आलमबाग बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने जनता को सौंपा आधुनिक सुविधाओं से लैस आलमबाग बस अड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित सीएम योगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक सुविधाओं से लैस आलमबाग बस अड्डे का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत करीब ढाई करोड़ की लागत से बने इस बस अड्डे में एसी वेटिंग हॉल, नि:शुल्क ठंडा पेयजल, आरामदायक बेंच, सबवे से प्लेटफार्म रूट, फूडकोर्ट के लिए लिफ्ट, एटीएम, बैंक, ऑटोमैटिक एनॉउसमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवहन निगम ने विगत एक साल में बेहतर काम किया है। इसके चलते यह विभाग फायदे में है। इस दौरान सीएम योगी ने कुंभ 2019 के लिए परिवहन निगम की ओर से विशेष सुविधाएं देने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर प्रदेश में 21 और बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए पूरे टर्मिनल के चप्पे-चप्पे पर अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की नजर रही। मंच पर परिवहन विभाग के एडिशनल कमिश्नर (प्रशासन) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस, मंच के पीछे की निगरानी मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा, बसों का हरी झंडी दिखाने वाले स्थल पर मुख्य प्रधान प्रबंधक (तकनीकी) जयदीप वर्मा, पंडाल के वीआईपी सेक्शन में प्रधान प्रबंधक ए रहमान और ग्राउंड फ्लोर पर गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
सफर पर एक नजर
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
कब बनना शुरू हुआ नवंबर 2015 में
कितने समय में तैयार दो साल 7 माह में
लागत 55 करोड़
कितने जिलों में जाएंगी बसें 40 जनपद
पहले चरण में चलेंगी बसें 432
बसों के लिए प्लेटफॉर्म 49
सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था 61
कितने समय में तैयार दो साल 7 माह में
लागत 55 करोड़
कितने जिलों में जाएंगी बसें 40 जनपद
पहले चरण में चलेंगी बसें 432
बसों के लिए प्लेटफॉर्म 49
सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था 61