फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi in balrampur, will began fit India movement

सीएम योगी ने किया फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ, लखनऊ लौटने से पहले हेलीकॉप्टर हुआ खराब

Thu, 29 Aug 2019 12:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 29 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
cm yogi in balrampur, will began fit India movement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में गुरुवार सुबह फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की। करीब 10 बजे सीएम ने आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सीएम के सामने ताइक्वांडो कौशल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद लखनऊ प्रस्थान करते समय अचानक पता चला कि उनका हेलीकॉप्टर खराब है। अधिकारियों ने तत्काल रेलवे स्टेशन मालगोदाम प्लेटफार्म पर अस्थाई हेलीपैड बनवाया और लखनऊ से दूसरा हेलीकॉप्टर वहां पर लैंड हुआ। उसी से मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


 इससे पहले सीएम योगी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करते हुए प्रोजेक्टर से दिखाए जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिकों के भरोसे ही किसी भी देश का विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सदियों से स्वस्थ रहने की परंपरा रही है।हमें जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग व ध्यान का पालन करना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। जिस देश की आबादी स्वस्थ रहती है उसकी आर्थिक और सामाजिक उन्नति भी बेजोड़ होती है। कार्यक्रम में आए बच्चों को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। 


यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश को मिले सात नए मेडिकल कॉलेज, सीएम योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन

बुधवार रात सीएम बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने रात में आराम किया। गुरुवार सुबह सीएम योगी आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर स्थित गौशाला में महंत मिथलेश नाथ ने योगी के साथ गायों का हालचाल लिया। दोनों ने इस दौरान गायों को हरा चारा भी खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed