फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi in action: Seven suspended including Deputy Director Consolidation of Varanasi, investigation handed over to Divisional Commissioner

एक्शन में सीएम योगी : वाराणसी के उप संचालक चकबंदी सहित सात निलंबित, मंडलायुक्त को सौंपी गई जांच

Tue, 10 Aug 2021 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Aug 2021 08:11 PM IST
सार

शिकायत की गई थी कि वहां चकबंदी कार्यवाही के दौरान चकबंदी अफसरों व कार्मिकों ने मिलकर जमकर मनमानी की। शिकायतकर्ता वीना सिंह की करीब 8500 वर्गफुट जमीन दूसरे के नाम कर दी गई है। तथ्यात्मक जांच में चकबंदी नियमों की अनदेखी किए जाने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
CM Yogi in action: Seven suspended including Deputy Director Consolidation of Varanasi, investigation handed over to Divisional Commissioner
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यों में अनियमितता व आम लोगों की शिकायतों की उपेक्षा के मामले में सख्त रुख जारी है। वाराणसी में चकबंदी कार्य में अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने उप संचालक चकबंदी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सहित सात कार्मिकों को पूरी टीम को ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रकरण की जांच बैठा दी है। शिकायतकर्ता द्वारा खरीदी गई भूमि अथवा समतुल्य भूमि पर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


प्रकरण वाराणसी जिले की पिंडरा तहसील अंतर्गत खुईराजपुर गांव का है। शिकायत की गई थी कि वहां चकबंदी कार्यवाही के दौरान चकबंदी अफसरों व कार्मिकों ने मिलकर जमकर मनमानी की। आरोप है कि शिकायतकर्ता वीना सिंह की करीब 8500 वर्गफुट जमीन दूसरे के नाम कर दी गई है। तथ्यात्मक जांच में चकबंदी नियमों की अनदेखी किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी गई थी। उन्होंने प्रकरण में जिम्मेदार पाए गए सात कार्मिकों को निलंबित करने की मंजूरी देने के साथ प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए आयुक्त वाराणसी मंडल को जांच अधिकारी नामित किया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण से संबंधित वाद का तत्काल निस्तारण कराने का आदेश दिया है। साथ ही इस गांव के चकबंदी से जुड़े 40 अन्य मामलों का भी तेजी से निस्तारण करने को कहा है।  
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) प्रकाश राय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय राय, चकबंदी अधिकारी शैलेंद्र द्विवेदी व लाल सिंह, पेशी कानूनगो राजेश कुमार, चकबंदीकर्ता अमित कुमार सिंह व चकबंदी लेखपाल मंगला चौबे को निलंबित किया गया है। इन सभी को चकबंदी आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इन निलंबित कार्मिकों के स्थान पर छह लोगों की तैनाती के आदेश भी दे दिए गए हैं। चकबंदी आयुक्त कार्यालय में कार्यरत तरुण कुमार मिश्र को उप संचालक चकबंदी, उन्नाव से कानपुर के लिए स्थानान्तरणाधीन आलोक सिंह को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, आजमगढ़ में कार्यरत अशोक त्रिपाठी को चकबंदी अधिकारी, उन्नाव में कार्यरत राजेश कुमार को सहायक चकबंदी अधिकारी, उन्नाव में कार्यरत सियाराम मौर्य को चकबंदीकर्ता व रामनरेश को चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed