फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi honored the families of martyr army jawans

अमेरिका, पाकिस्तान को सीएम योगी का संदेश, देश के स्वाभिमान में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Thu, 26 Jul 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jul 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
cm yogi honored the families of  martyr army jawans
शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते सीएम योगी

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान ने कारगिल में घुसपैठ कर भारत पर युद्ध थोपा था।

विज्ञापन


भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम का परिचय देते हुए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिलायी थी। आज का दिन भारत के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है। भारत के वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। 
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रज़ा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान और अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी से चुनौती देने का प्रयास किया था। अमेरिका से मदद मिली। अमेरिका ने हस्तक्षेप करने का भी प्रयास किया, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया था कि देश की सुरक्षा और स्वाभिमान में कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नही किया जाएगा।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निगमों में शहीद पार्क बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed