फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi helds press conference on completion of three years of UP govt

यूपी: सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी बोले- हमने यूपी के बारे में लोगों की धारणा बदली

Wed, 18 Mar 2020 09:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 18 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi helds press conference on completion of three years of UP govt
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने यूपी के बारे में देश, दुनिया की धारणा को बदला है। सरकार ने विरासत में मिली तमाम चुनौतियों को अवसरों में बदलने में सफलता प्राप्त की है। देश के सबसे बड़े राज्य में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त किया और पटरी से उतरे विकास को तेज गति से आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मीडियाकर्मियों से मुखातिब योगी ने बताया कि विकास कार्यों को बताने के लिए सरकार ने 403 विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग पुस्तिका तैयार कराई है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ जिले की पुस्तिका ‘सुशासन के 3 वर्ष’ जारी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने विकास, विश्वास व सुशासन के तीन साल पूरे करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को बहाल किया। हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए। प्रयागराज कुंभ में स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था के नए मानक स्थापित किए। प्रवासी भारतीय दिवस और 2019 का लोकसभा चुनाव शानदार ढंग से संपन्न हुए। आजादी के 68 साल बाद पहली बार प्रदेश का स्थापना दिवस मनाना प्रारंभ किया। एक जिला-एक उत्पाद की अभिनव योजना प्रारंभ की। 21 फोकस सेक्टरों की नई पॉलिसी बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर अपराध घटे, पुलिस में 1.37 लाख भर्तियां
सीएम ने कहा कि तीन वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ। डकैती की घटनाओं में 60, लूट में 47, हत्या में 21, बलवा में 27 और दुष्कर्म की घटनाओं में 18 फीसदी की गिरावट आई है। पुलिस विभाग में 1.37 लाख भर्तियां की गई हैं। उनका आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पुलिस एवं फोरेंसिक यूनिवर्सिटी बनाने की कार्यवाही चल रही है। प्रदेश में सभी 18 पुलिस रेंज में एक-एक फोरेंसिक लैब व साइबर थाने बनाए जा रहे है। कश्मीर से अनुच्छेद 360 हटने व अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रही।

28 फीसदी निर्यात के साथ यूपी नंबर वन

सीएम ने कहा कि प्रदेश के बारे में परसेप्शन बदलने से निवेश बढ़ा। सरकार ने तीन साल में 33 लाख को रोजगार दिए हैं। युवाओं के लिए ऑप्रेंटिसशिप योजना प्रारंभ की है। इसके तहत पहले साल एक लाख युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। हर जिले में युवा हब की स्थापना होगी। इसके जरिये प्लेसमेंट, ट्रेनिंग, स्वरोजगारक, आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए 1200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। ओडीओपी के बाद प्रदेश एक्सपोर्ट हब बन रहा है। 28 फीसदी निर्यात के साथ यूपी देश में नंबर-1 है। डिफेंस एक्सपो में 50 हजार करोड़ के निवेश हुए। इंटरनेंशन यूथ फेस्टीवल का आयोजन किया गया। प्रदेश में कुल 3 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं।

तीन साल में 30 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण शुरू कराया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आजादी के बाद से 2016 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे। उनकी सरकार ने तीन वर्ष में 30 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण शुरू किया। इनमें से 7 में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। आठ में अगले सत्र से दाखिले शुरू हो जाएंगे। दो एम्स में प्रवेश प्रारंभ हो गए और ओपीडी चल रही है। सीएम आरोग्य मेलों के माध्यम से गरीबों तक बेहतर इलाज व सस्ती दवाइयां पहुंच रही हैं।

योगी ने कहा कि ओडीओपी को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास बनाने और स्वच्छ भारत में यूपी, देश में नंबर-1 है। आयुष्मान, सौभाग्य, उज्जवला, फसल बीमा योजनाओं में प्रदेश की परफरमेंस नंबर वन है। 1.87 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि दी। अब तक किसानों को 12 हजार करोड़ रुपये सम्मान निधि में दिए जा चुके हैं।

सरकार बनते ही 26 हजार करोड़ रुपये की फसल ऋण मोचन योजना शुरू की। 15 हजार करोड़ रुपये की हर घर नल योजना की शुरुआत की गई है। वर्षों से लंबित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं के लिए धन का प्रावधान किया गया। इनसे 25 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता बढ़ेगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार किया है। 80 हजार ई-पॉज मशीनों से राशन बांटा जा रहा है।

प्राथमिक स्कूलों में बढ़े 50 लाख बच्चे

सीएम ने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। प्राइमरी स्कूलों में 50 लाख बच्चे बढ़े हैं। 92 हजार प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करके उन्हें स्मार्ट स्कूलिंग से जोड़ा जा रहा है। 1.80 करोड़ बच्चों को दो यूनिफार्म, बैग, शूज, स्वेटर दिए जा रहे हैं। तीन साल में 193 माध्यमिक विद्यालय खोल गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराई गई है।

प्रदेश में अब तक कुल 27 निजी विश्वविद्यालय थे। तीन साल में 28 नए विश्वविद्यालय एक साथ बनाने की कार्यवाही शुरू की गई है। आठ राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। इनमें सहारनपुर, अलीगढ़ और आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालयों के अलावा आयुष विश्वविद्यालय, अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी, पुलिस एवं फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना शामिल है।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, काशी को नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव, वाराणसी में देव दीपावली, मथुरा, वृंदावन, बरसाना में जन्माष्टमी और रंगोत्सव भव्यता के साथ मनाए गए। इसके अलावा शुक तीर्थ, नैमिषारण्य, विंध्यांचल धाम, चित्रकूट, देवीपाटन धाम, बुद्ध सर्किट, कृष्ण सर्किट, रामायण सर्किट पर काम चल रहा है। नवरात्र में देवी शक्तिपीठों पर विशेष व्यवस्था रहेगी। काशी का विकास नई कहानी कह रहा है। अयोध्या में भी काम कर रहे हैं। नगरीय विकास पर खास जोर है।

तीन साल पहले प्रदेश में 653 नगरीय निकाय थे। अब संख्या 707 हो गई है। भारत सरकार 10 स्मार्ट बना रही है। 7 स्मार्ट सिटी राज्य सरकार अपने संसाधनों से बनाएगी। पहली बार 100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में यूपी के 4 शहरों में टॉप-10 में जगह बनाई है। आगरा नंबर-1 है।

मातृ मृत्यु दर में 30 फीसदी की कमी

प्रदेश में फॉरेस्ट कवर एरिया बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। तीन वर्ष में 45 करोड़ रौधे रोपे गए हैं। आजादी के बाद पहली बार मुसहर, वन टागिंया, थारू व कोल जनजातियों व कुष्ठ रोगियों प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में 30 फीसदी की कमी आई है। सीएम सामूहिक विवाह योजना में एक लाख गरीब बालिकाओं की शादी हुई है। कन्या सुमंगला योजना से 3.60 बालिकाओं को जोड़ गया है।

गो-आश्रय स्थलों में 4.50 लाख गोवंश
सीएम ने कहा कि निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान के लिए निराश्रित पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 4.50 लाख गोवंश को रखा गया है। 60 हजार गोवंश को सुपुर्दगी में दिया गया है। गोपालकों को प्रति पशु 900 रुपये महीना दिए जा रहे हैं। नस्ल सुधार और बछड़ों के बंधीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

कोरोना प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों की भरर्पाई करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना वायरस के कारण राज्य सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। ये कार्यक्रम अप्रैल के प्रथम सप्ताह में करने पर विचार किया जाएगा। इस वायरस से प्रभावित लोगों को मुफ्त इलाज किया जाएगा। जो दिहाड़ी मजदूर, रोज के कामकाजी लोग प्रभावित होंगे, राज्य सरकार उनकी भरपाई का रास्ता निकालेगी। इसके लिए वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

नई चीनी मिलें चलाईं, 92 हजार करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान
योगी ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए काम कर रही है। जब भाजपा सरकार बनी तब 2010-11 तक का गन्ना मूल्य बकाया था। तीन वर्ष में हमने 92442 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कराया। पिछली सरकार में 10 सालों में 29 चीनी मिल बंद हुईं थीं। हमारे कार्यकाल में एक भी मिल बंद नहीं हुई। 121 चीनी मिलें पेराई कर रही हैं। पिपराइच व मुंडेरवा में नई चीनी मिलें लगवाईं गईं। रमाला मिल की क्षमता का विस्तार करते हुए नई यूनिट लगाई गई है। गन्ना व चीनी उत्पादन में प्रदेश नंबर वन है। यूपी पहला राज्य होगा जहां गन्ने के जूस से सीधे एथनॉल बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed