{"_id":"6749fd91875164677c0461cd","slug":"cm-yogi-has-given-task-to-ministers-to-go-to-other-states-and-brand-mahakumbh-2025-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: सीएम ने आवास में ली बैठक, मंत्रियों को दिया टास्क; देशभर में आध्यात्मिक एजेंडे को देंगे धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: सीएम ने आवास में ली बैठक, मंत्रियों को दिया टास्क; देशभर में आध्यात्मिक एजेंडे को देंगे धार
Sat, 30 Nov 2024 12:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:05 AM IST
सार
सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर आवास में बैठक की। मंत्रियों को टास्क दिया। योगी सरकार के मंत्री देशभर में आध्यात्मिक एजेंडे को धार देंगे।
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में विधानसभा उपचुनाव में सीएम योगी द्वारा दिए गए बंटोगे तो कटोगे नारे का जादू चल जाने के बाद प्रदेश सरकार अब महाकुंभ की ब्रांडिंग की तैयारी में जुटेगी। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को हुई मंत्रियों की बैठक में सीएम ने सभी मंत्रियों को दूसरे प्रदेशों में जाकर महाकुंभ की ब्रांडिंग करने का टास्क दिया है। इससे साफ है कि सरकार महाकुंभ के आयोजन के जरिये देशभर में आध्यात्मिक अलख जगाकर बिखरे हिंदू समाज को एकजुट करने का माहौल तैयार करेगी।
विज्ञापन
सीएम आवास पर करीब एक घंटे तक हुई बैठक में सीएम ने सभी मंत्रियों को दूसरे राज्यों में जाकर महाकुंभ का प्रचार-प्रसार करने को कहा है। इसके लिए मंत्रियों को रोड शो करने के साथ ही मीडिया के सामने महाकुंभ के आयोजन में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं समेत अन्य खास बातें बताने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया जाएगा
इसके अलावा महाकुंभ का प्रचार करने के लिए कुछ चुनिंदा मंत्रियों को विदेश भी भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि सभी प्रदेशों की राजधानी में रोड शो करने के साथ ही वहां के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से मिलकर महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन