फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi given instructions to conduct Ramcharit Manas path in temples of all districts of UP on Ram Navami

रामनवमी: यूपी के देवालयों में गूंजेगा रामचरित मानस का अखंड पाठ, अयोध्या में सूर्यतिलक के साथ होगी पूर्णाहुति

Sat, 29 Mar 2025 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

चैत्र रामनवमी पर यूपी के सभी जिलों के देवालयों में रामचरित मानस का अखंड पाठ गूंजेगा। अयोध्या में रामलला के सूर्यतिलक के साथ पूर्णाहुति संपन्न होगी। सीएम योगी के निर्देश के बाद जिलों में इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi given instructions to conduct Ramcharit Manas path in temples of all districts of UP on Ram Navami
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 मार्च से चैत्र नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। इस बार रामनवमी के दिन उत्तर प्रदेश में हर जिले के देवालयों में रामचरित मानस का अखंड पाठ गूंजेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अखंड पाठ पांच अप्रैल को दोपहर से शुरू होकर छह अप्रैल को दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ संपन्न होना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जिलों में देवालयों/मंदिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चैत्र नवरात्रि एवं श्रीरामनवमी को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम, मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन करने देशभर से लोगों के अयोध्या आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अयोध्या में रामनवमी: 50 लाख लोगों के उमड़ने की संभावना, रविवार से शुरू होगाा नौ दिवसीय मेला; घर बैठे ऐसे बने साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों/देवालयों के आसपास चलाया जाए स्वच्छता अभियान

सीएम ने निर्देशित किया नवरात्रि में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए। मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों। नगरों और गांवों के मंदिरों/देवालयों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत हो तो इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाए जाएं। पुलिस को भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed