{"_id":"5ee857e88dee0b51336e5c45","slug":"cm-yogi-gets-one-crore-followers-of-twitter-account-myogiadityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर बढ़ा सीएम योगी का दबदबा, फॉलोअर्स की संख्या पहुंची एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर बढ़ा सीएम योगी का दबदबा, फॉलोअर्स की संख्या पहुंची एक करोड़
Tue, 16 Jun 2020 11:01 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के एक करोड़ फॉलोअर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को योगी आदित्यनाथ के ट्विटर अकाउंट @myogiadityanath के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ तक पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 5.85 करोड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2.88 करोड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 1.74 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इसी तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1.47 करोड़ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 1.94 करोड़ फॉलोअर्स के साथ सीएम योगी से आगे हैं।
विज्ञापन
जबकि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 लाख फॉलोअर्स के साथ मुख्यमंत्री योगी से काफी पीछे हैं। गौरतलब है कि योगी ने 17 सितंबर 2015 को ट्विटर की दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई 2016 से वह नियमित रूप से ट्विटर पर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
वहीं, फेसबुक पर योगी के करीब 62 लाख 71 हजार 656 फॉलोअर्स हैं। प्रवक्ता ने कहा कि महज पांच साल से कम समय में एक करोड़ फॉलोअर्स जुड़ना, मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता का परिचायक है।