फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave strict instructions: Farmers coming to paddy purchasing centers should be paid immediately

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश: धान क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों को तुरंत हो भुगतान

Tue, 21 Dec 2021 04:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Dec 2021 04:53 PM IST
सार

सरकार ने इस बार किसानों को जगह-जगह धान क्रय केन्द्र उपलब्ध हो सकें इसलिए पिछली बार के मुकाबले 139 धान क्रय केन्द्रों को बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश के 72 जिलों में 4370 धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की जा रही है।

विज्ञापन
CM Yogi gave strict instructions: Farmers coming to paddy purchasing centers should be paid immediately
खरीद केंद्र में धान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार ने अब धान खरीद की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही किसानों का भुगतान तुरंत कराने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार इस बार धान खरीद में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। किसानों को धान क्रय केन्द्रों पर कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


वहीं कृषि उत्पादन आयुक्त भी धान खरीद और भुगतान पर रोजाना समीक्षा करेंगे। सरकार ने इस बार किसानों को जगह-जगह धान क्रय केन्द्र उपलब्ध हो सकें इसलिए पिछली बार के मुकाबले 139 धान क्रय केन्द्रों को बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश के 72 जिलों में 4370 धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की जा रही है। 

विज्ञापन


योगी सरकार की मंशा किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की है। बिचौलियों का प्रभाव खत्म करने के लिए सरकार कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत सीधे किसानों से पारदर्शी धान खरीद का लाभ दे रही है। किसानों को इच्छानुसार किसी भी केन्द्र पर धान बेचने की सुविधा दी गई है। यही नहीं किसानों को धान के मूल्य का भुगतान भी उनके खातों में 48 घंटों के अंदर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने किसानों को समयबद्ध तरीके से धान खरीद का समय से भुगतान हो सके इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सौंपी है। शासन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि धान क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी स्वयं निरीक्षण करें। जिससे धान क्रय केन्द्रों पर खरीद के अलावा किसी भी तरीके की अव्यवस्था न होने पाए। निर्देश में कहा गया है कि धान खरीद केन्दरों पर तैनात नोडल अधिकारियों को भी एक्टिव करके उनसे रोजाना रिपोर्ट ली जाए जिससे शासन स्तर पर तैयारी और परिणामों की समीक्षा की जा सके। 


गौरतलब है कि किसानों के हितों का ध्यान रखने वाली यूपी सरकार ने इस साल धान खरीद के लिए प्रदेश में 139 केन्द्र बढ़ाए हैं। प्रदेश में कुल 4370 धान क्रय केन्द्र खोले गये हैं जबकि पिछले साल इनकी संख्या 4231 थी। प्रदेश के 72 जिलों के 4400 धान क्रय केन्द्रों पर तेजी से धान खरीदा जा रहा है। सरकार की सख्ती की वजह से प्रदेश के क्रय केन्द्रों में किसानों का धान आसानी से खरीदा जा रहा है। सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं से किसानों भी खुश हैं। वे इच्छानुसार धान केन्द्रों पर पहुंचकर अपनी फसल बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed