फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions: State Capital Region Development Authority will be formed in UP on the lines of NCR

सीएम ने दिए निर्देश: एनसीआर की तर्ज पर यूपी में बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी, ये जिले होंगे शामिल

Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर की तर्ज यूपी में स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी बनने जा रही है। इसका मुख्यालय लखनऊ होगा और इसमें लखनऊ के आसपास के जिले शामिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions: State Capital Region Development Authority will be formed in UP on the lines of NCR
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एससीआरडीए) के जल्द से जल्द गठन के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर एससीआरडीए की कार्ययोजना प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि एससीआरडीए में लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और बाराबंकी को शामिल करें। साथ ही राजधानी लखनऊ को एससीआरडीए का मुख्यालय बनाएं और नागरिकों की सुविधा के लिए बाकी जनपदों में रीजनल ऑफिस खोलें।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री  ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में एससीआरडीए का प्लान तैयार किया जाए। झांसी औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बाद एससीआरडीए प्रदेश में नियोजित शहरी विकास का मॉडल होगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अगले सौ साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास की योजना बनाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा की शहरी विकास की जो भी योजनाएं तैयार हों उनका आधार निवेश और रोजगार होना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत 59 शहरों के लिए तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान शासन के अनुमोदनार्थ 30 सितंबर तक भेज दें। उन्होंने कहा कि शामली, बड़ौत, चंदौसी, गोंडा, एवं अमरोहा में पहली बार मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, इसमें तेजी लाएं। साथ ही लोनी और मोदी नगर को गाजियाबाद में इंट्रीग्रेटेड करते हुए एक मास्टर प्लान बनाएं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जहां पर मास्टर प्लान का नक्शा पास हो गया है, अगर वहां कोई बिल्डर नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed