फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions: Every patient of infectious diseases should be monitored

सीएम योगी  ने दिए निर्देश : संक्रामक बीमारियों के हर मरीज की हो निगरानी

Thu, 30 Sep 2021 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Sep 2021 10:54 PM IST
सार

कहा कि संक्रामक बीमारियों की चपेट में आए हर मरीज की निगरानी की जाए। उनके उपचार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions: Every patient of infectious diseases should be monitored
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

डेंगू के बाद विभिन्न जिलों में मिले रहे डायरिया व कालरा के मरीजों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रामक बीमारियों की चपेट में आए हर मरीज की निगरानी की जाए। उनके उपचार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


सीएम ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि नोएडा में कालरा के तीन मरीज और सिद्धार्थनगर में डायरिया से लोगों के बीमार होने की सूचना है। एक-एक मरीज पर 24 घंटे नजर रखी जाए। सर्फाई, फॉगिंग व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्लोरीन की गोलियां वितरित की जाएं। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाए। 
विज्ञापन


लक्ष्य से 58 फीसदी ज्यादा टीकाकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में पालन हो। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान उन्हें बताया गया कि अब तक प्रदेश में 8 करोड़  55 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ली है। यह लक्ष्य का 58 फीसदी से ज्यादा है। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या दो करोड़ हो गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से लगातार बातचीत रखी जाए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि अब तक 462 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की शिकायतों का हो तत्काल निस्तारण
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों से जुड़ी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। दो दिन में 26000 से अधिक शिकायतों के निस्तारण पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से किसानों से संवाद कर निराकरण के संदर्भ में उनकी प्रतिक्रिया ली जाए। सीएम ने बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का आकलन प्रत्येक दशा में अगले 15 दिनों में करने में निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई समय से हो।

छात्रवृत्ति का समय से करें भुगतान
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को देय छात्रवृत्ति का भुगतान समय से किया जाए। सामान्य वर्ग के छात्रों को तत्काल शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाया जाए। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर वृद्धावस्था पेंशन पात्रों के बैंक खाते में भेज दी जाए। 


सायरन बजाने वालों पर हो कार्रवाई
नियम विरुद्ध हूटर, सायरन बजाने वाली गाड़ियों को चालान कर सीज करने की कार्यवाई के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे वाहन सड़कों पर माहौल खराब करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed