{"_id":"5f16623da153c72dfa78c63b","slug":"cm-yogi-expresses-sorrow-over-lalji-tandon-death-declares-3-day-state-mourning-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालजी टंडन के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालजी टंडन के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
Tue, 21 Jul 2020 09:07 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
लालजी टंडन (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह 5:35 बजे लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन
मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने मंगलवार सुबह टंडन के निधन की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।
विज्ञापन
उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक और प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
विज्ञापन
टंडन के बेटे और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे गुलाला घाट चौक में किया जाएगा।
UP CMयोगी आदित्यनाथ नेMPराज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि श्री लालजी टंडन के निधन पर देश ने एक लोकप्रिय जन नेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है, वो लखनऊ के प्राण थे।उन्होंने लालजी टंडन के निधन पर3दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है:मुख्यमंत्री कार्यालय pic.twitter.com/5bCh2X0X92
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2020
मालूम हो कि बीते 11 जून से ही टंडन लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनका लिवर, फेफड़े और गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। लगातार उनकी डायलिसिस भी की जा रही था।
अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों बाद उनकी हालत ठीक हो गई थी, लेकिन इससे पहले कि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट पाते उनके स्वास्थ्य में फिर से गिरावट होने लगी।
पिछले कई दिनों से टंडन वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले तक उन्हें आईसीयू में रखा गया था। मेदांता में विशेषज्ञों की टीम उनकी पल-पल की निगरानी कर रही थी, इसके बावजूद टंडन को नहीं बचाया जा सका।
उनकी तबीयत खराब होने के कारण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।