फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi expresses grief over Hamirpur accidents announces financial assistance of 5 lakh each to deceased kin

हमीरपुर हादसा: सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की

Fri, 29 May 2026 09:41 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 09:41 PM IST
सार

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Yogi expresses grief over Hamirpur accidents announces financial assistance of 5 lakh each to deceased kin
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल पर हुई दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने हादसे को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से भारी तबाही का भी संज्ञान लेते हुए सभी डीएम को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हमीरपुर हादसे की सूचना मिलते ही सीएम ने तत्काल जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं देर रात आए आंधी-तूफान, बारिश का संज्ञान लेने के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा। 


साथ ही मुआवजा वितरण, राहत शिविरों, बचाव अभियान और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है, ताकि आमजन तक सही और समयबद्ध सूचना पहुंच सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed